'पोन्नियिन सेलवन' से सामने आया ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक, निभाएंगी रानी नंदिनी की भूमिका

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (12:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वहीं अब इस फिल्म से ऐश्वर्या का लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में वह पझुवूर की रानी नंदिनी की भूमिका निभाएंगी। 

 
सामने आए फिल्म के पोस्टर में ऐश्वर्या की खूबसूरती देख हर कोई दंग रह गया है। वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। पोस्टर में ऐश्वर्या राय ऑरेंज सिल्क साड़ी, नेकपीस, झुमका, मांगटीका में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। 
 
फिल्म के निर्माताओं ने ऐश्वर्या के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रतिशोध का एक सुंदर चेहरा होता है! पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें! पोन्नियिन सेलवन: भाग एक तमिल, हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
 
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय डबल रोल में नजर आएंगी। वह मंदाकिनी देवी के किरदार में भी दिखेंगी। फिल्म में विक्रम 'आदित्य करिकालन' और कार्थी 'वंथियाथेवन' की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मैं थक चुका हूं, प्रियदर्शन ने किया रिटायरमेंट लेने का ऐलान!

परम् सुंदरी में अपने किरदार को लेकर जाह्नवी कपूर ने की बात, बोलीं- मेरा किरदार हाफ मलयाली, हाफ तमिलियन

मुन्नावर फारुकी के साथ काम करना है मजेदार सफ़र : सोनाली बेंद्रे

गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर एक्टर के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनके बीच सब सुलझ गया...

18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान फिर दिखेंगे साथ, प्रियदर्शन की हैवान में आएंगे नजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख