Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंगूर के रीमेक में डबल रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, इन दो एक्ट्रेसेस के साथ आएंगे नजर!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Angoor
, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (16:34 IST)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों बायोपिक और रीमेक फिल्मों का दौर चल रहा है। कई पुरानी हिट फिल्मों के रीमेक बनाए जा रहे हैं। रणवीर सिंह भी एक फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जो साल 1982 में रिलीज हुई 'अंगूर' की रीमेक होने वाली है।

इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल होगा। और अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए अभिनेत्रियों की तलाश भी पूरी हो गई है। खबरों के अनुसार फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। 
 
बताया जा रहा है कि दोनों एक्ट्रेस का ट्रेक फिल्म में कंफ़्यूजन क्रिएट करेगा जिससे फिल्म में ह्यूमर का तड़का लगेगा। ऐसा पहली बार होगा जब पूजा और जैकलीन रणवीर के साथ नजर आएंगी। दोनों ही अभिनेत्रियों के किरदार को बहुत ही अच्छी तरह से लिखा गया है।
 
बता दे कि कॉमे‍डी फिल्म 'अंगूर' साल 1982 में आई थी जिसे गुलजार के डायरेक्शन में बनाया गया था। फिल्म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा दोनों के डबल रोल थे। इस कॉमेडी फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धर्मेन्द्र की दोनों पत्नियों का एक ही दिन जन्मदिन