Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूनम पांडे के पहले इन सेलेब्स ने भी आजमाया पब्लिसिटी के लिए अजीबोगरीब हथकंडा

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सेलेब्स ने पब्लिसिटी के लिए फेक न्यूज फैलाई हो

हमें फॉलो करें पूनम पांडे के पहले इन सेलेब्स ने भी आजमाया पब्लिसिटी के लिए अजीबोगरीब हथकंडा

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (15:56 IST)
celebs weird publicity stunts : एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर से सभी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस की टीम ने बीते दिन बताया था कि पूनम का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया है। अब पूनम ने एक वीडियो शेयर करके खुद के जिंदा होने की खबर साझा की। 
 
पूनम पांडे का ऐसा भद्दा मजाक लोगों को पसंद नहीं आया है। लोग इसे घटिया पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सेलेब्स ने पब्लिसिटी के लिए फेक न्यूज फैलाई हो। पहले भी कई सेलेब्स अजीबोगरीब पब्लिसिटी स्टंट कर चुके हैं। 
 
webdunia
आलिया भट्ट
फिल्म '2 स्टेट्स' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने अपने को-एक्टर अर्जुन कपूर संग सगाई की घोषणा करके खूब सुर्खियां बटोरी थी। यह फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के प्रमोशन की एक रणनीति थी। 
 
webdunia
अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने स्पोर्ट्स ब्रांड 'प्यूमा' को सोशल मीडिया अपनी तस्वीर पोस्ट करने पर जमकर फटकार लगाई थी। बाद में पता चला की एक्ट्रेस ने ब्रांड के प्रमोशन के लिए ऐसा किया था।
 
webdunia
विद्या बालन
विद्या फिल्म 'बॉबी जासूस' के प्रमोशन के दौरान एक भिखारी का रूप धारण करके हैदराबाद रेलवे स्टेशन के बाहर बैठी नजर आई थीं। 
 
webdunia
उर्फी जावेद 
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने रिवलिंग कपड़े पहनने की वजह से खुद के अरेस्ट होने का वीडियो बनाया था। बाद में पुलिस ने सच में उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। 
 
webdunia
काजोल 
काजोल ने घोषणा की थी कि वह सोशल मीडिया मीडिया से दूरी बना रही है। एक्ट्रेस के अकाउंट से सभी पोस्ट भी डिलीट हो गए थे। लेकिन बाद में काजोल ने खुलासा किया कि उन्होंने ऐसा अपनी वेब सीरीज के लिए किया था। 
 
webdunia
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग शादी के 2 महीने बाद अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। बाद में पता चला यह उनके नए गाने के प्रमोशन के लिए था। 
 
webdunia
टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी
टाइगर और दिशा ने अपने सोशल मीडिया पर रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों ने सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली है। हालांकि बाद में पता चला कि यह एक एड का हिस्सा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू, शंभू गाने का टीजर आया सामने