26 साल की फेमस मॉडल ने किया सुसाइड, नींद की गोलियां खाकर खत्म की जिंदगी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 14 जुलाई 2025 (13:06 IST)
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 26 साल की मॉडल और मिस पुडुचेरी सैन रेचल गांधी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। सैन ने बीते रविवार को JIPMER अस्पताल में आखिरी सांस ली। 
 
पुलिस को शक है कि सैन रेचल कर्ज और तनाव में थीं। इस वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। उनकी हाल ही में शादी हुई थी। सैन ने 5 जुलाई को नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
सैन रेचल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। वहीं जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि सैन रेचल को अपने काम के लिए पैसों की जरूरत थी, जिसके कारण उन्हें अपने गहने गिरवी रखने पड़े थे।
 
सैन रेचल उर्फ शंकर प्रिया पुडुचेरी के करमनी कुप्पम में रहती थीं। वह किडनी की बीमारी से भी जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। पुडुचेरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
अपनी डार्क स्किन की परवाह किए बिना सैन रेचल ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। सैन रेचल ने 2020-2021 में मिस पांडिचेरी का खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने 2019 में मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु का खिताब जीता था। वह मिस बेस्ट एटीट्यूड का खिताब जीत भी चुकी हैं। रेचल ने ब्लैक ब्यूटी श्रेणी में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख