Hanuman Chalisa

फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग हुई पूरी, इस किरदार में नजर आएंगे प्रभास

Webdunia
गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (18:41 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‍फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रभास जल्द ही कई पैन इंडिया फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इन्हीं में से एक फिल्म 'आदिपुरुष' है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान भी नजर आएंगे।

 
इस फिल्म में प्रभास राम का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं सैफ अली खान लंकेश के किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म में कृति सेनन और सनी सिंह भी नजर आने वाले हैं। कृति फिल्म में सीता का और सनी सिंह लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हैं।
 
वहीं अब प्रभास की इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। निर्देशक ओम राउत ने प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' के रैप अप की घोषणा की है। ओम ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के कलाकारों के साथ एक तस्वीर साझा की है।
 
इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, यह आदिपुरुष के लिए एक शूट रैप है। एक अद्भुत यात्रा अपनी समाप्ति पर आ गई है। इसे आपके साथ शेयर करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। आदिपुरुष की शूटिंग 103 दिन में पूरी की गई। 
 
'आदिपुरुष' को अगले साल स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर रिलीज़ करने की प्लानिंग की गई हैं। फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग इसी साल फरवरी में शुरू की गई थी।
 
भूषण कुमार, ओम, प्रसाद सुतार और राजेश नायर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुशांत सिंह राजपूत जैसा दबाव? टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत पर भाई के सनसनीखेज आरोप, इंडस्ट्री पर उठे सवाल

6 करोड़ रुपये की सुपरकार में मुंबई की सड़कों पर निकले रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ विवाद के बीच नई फरारी ने मचाई हलचल

मजदूरों का मसीहा, गली-मोहल्लों का सुपरस्टार: कैसे मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में बनाया अपना अलग साम्राज्य

कॉकटेल 2 मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, प्यार और भावनाओं के भंवर में फंसी नई पीढ़ी की कहानी

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख