Hanuman Chalisa

इंतजार हुआ खत्म, मेकर्स ने बताया कब और कितनी बजे रिलीज होगा प्रभास की 'सालार' का टीजर

WD Entertainment Desk
सोमवार, 3 जुलाई 2023 (15:08 IST)
Film Salaar Teaser: साल 2022 में ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ 2' के साथ अपना जलवा दिखा चुकें भारत के सबसे बड़े निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील, प्रभास स्टारर 'सालार' के साथ अपनी अगली बड़ी परियोजना लेकर आ रहे हैं। 'सालार' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की ये एक्साइटमेंट साल की शुरूआत में 'साल नही सालार है' ट्रेंड कराने के साथ ही शुरू हो गई थी।
 
वहीं अब मेकर्स ने 'सालार' के टीजर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रभास का खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। वह कुल्हाडी से किसी की गर्दन पर वॉर करते नजर आ रहे हैं। 
 
इसके साथ मेकर्स ने लिखा, 'सबसे हिंसक आदमी सालार के लिए खुद को तैयार करो 6 जुलाई को सुबह 5.12 बजे होम्बले फिल्म्स पर 'सालार' का टीजर देखें।' 
 
सालार वास्तव में साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जिसे दर्शक देखेंगे। हालांकि जहां यह अपने नेक्स्ट लेवल एक्शन सीन्स के साथ दर्शकों को पूरी तरह क्रेजी करने वाला है, वहीं इस फिल्म के साथ, सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास पहली बार एक साथ आएंगे, जो अपने आप में इसे साल का सबसे स्पेशल प्रोजेक्ट बनाता है जो सिनेमाघरों में आएगा।
 
होम्बले फिल्म्स की सालार में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह का अगला मिशन 'प्रलय', 300 करोड़ की इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख