प्रभु देवा ने गुपचुप तरीके से फिजियोथेरेपिस्ट से की शादी, सितंबर में लिए सात फेरे!

Webdunia
शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (16:26 IST)
कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर प्रभु देवा को लेकर खबरें आई है कि वह इस साल सितंबर महीने में दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। खबरों के मुताबिक प्रभु देवा ने गुपचुप तरीके से बिहार बेस्ड फिजियोथेरेपिस्ट से मुंबई में शादी की है।

 
खबरों के मुताबिक प्रभु देवा और उनकी पत्नी इस समय चेन्नई में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रभु देवा कुछ समय पहले अपनी कमर की परेशानी के चलते उनसे मिले थे और धीरे- धीरे उन्हें पसंद करने लगे, जिसके बाद दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया। इस साल सितंबर में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी कर ली। 
 
वहीं बीते दिनों यह खबरें थीं कि प्रभु देवा अपनी भांजी से शादी करने वाले हैं, लेकिन इस रिपोर्ट के मुताबिक यह खबरें गलत हैं और प्रभू देवा ने फिजियोथेरेपिस्ट से शादी की है, जो उनकी भांजी नहीं है। अभी तक शादी को लेकर प्रभु देवा की तरफ से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
 
बता दें कि प्रभु देवा ने साल 1995 में रामलता से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हुए। साल 2008 में उनके बड़े बेटे का कैंसर से निधन हो गया था। प्रभु देवा और रामलता का साल 2011 में तलाक हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक्ट्रेस नयनतारा की वजह से प्रभुदेवा की शादी टूट गई थी।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभु देवा सलमान खान की फिल्म राधे को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म पोन मनिकावेल और युंग मुंग सुंग और बघीरा में नजर आने वाले हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रीदेवी की आइकॉनिक फिल्म का रीमेक करेंगी जाह्नवी कपूर? सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

सुहाना खान की अलीबाग डील पर बवाल, करोड़ों की जमीन को लेकर जांच शुरू

कुछ इंजीनियर तो कुछ 10वीं पास... कितने पढ़े-लिखे हैं ये फिल्म स्टार्स...

अक्षय कुमार जब डिम्पल कपाड़िया के साथ रोमांस करते-करते रह गए

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख