प्रज्ञा जायसवाल के साथ 'मैं चला' गाने में नजर आएंगे सलमान खान, यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा ने दी आवाज

Webdunia
बुधवार, 19 जनवरी 2022 (15:25 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक खास प्रोजेक्ट के लिए भूषण कुमार से हाथ मिलाया है। सलमान खान फिल्म्स और टी-सीरीज मिलकर सिंगल सॉन्ग 'मैं चला' लेकर आ रहे हैं। इस गाने में सलमान, प्रज्ञा जायसवाल के साथ नजर आएंगे। 

 
वहीं, इस गाना के जरिए यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा भी पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ आ रहे हैं। 'मैं चला' एक रोमांटिक गाना है। शबीना खान और गिफ्टी ने इस गाने का निर्देशन किया है। गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और इसे कम्पोज भी किया है। यह गाना 22 जनवरी को टी-सीरीज के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
 
गाने को लेकर गुरु रंधावा ने कहा, यूलिया वंतूर के साथ जुगलबंदी करके मैं बहुत उत्साहित हूं। यूलिया जबरदस्त कलाकार हैं, साथ ही गर्मजोशी से भरी इंसान हैं। उनकी आवाज अलग है और गाने को वो अलग ही स्तर पर ले गई हैं।
 
यूलिया ने कहा, मैं चला एक ऐसा गाना है, जिसे बहुत प्यार से लिखा गया है और इसमें जज्बात भरे हुए हैं। हम लोगों ने इसमें अपना दिल उड़ेल दिया है, उम्मीद है कि लोगों की रुह को गाना छुएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जॉर्जिया एंड्रियानी का हॉट लुक, स्पोर्टवियर में मचाया तहलका

मलाइका अरोरा ने खरीदी लग्जरी कार रेंज रोवर, जानिए कितनी है कीमत

15 साल के जोनस कोनर की गायकी के दीवाने हुए सलमान खान, बोले- ऐसे बच्चों को ना सपोर्ट किया तो...

Bigg Boss 19 : वीकेंड का वार में फराह ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, नेहल के वुमन कार्ड खेलने पर जताई नाराजगी

बाढ़ के बाद किसानों की मदद के लिए आगे आए गुरु रंधावा, देंगे नई फसल के लिए बीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख