46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा, यह रखे बच्चों के नाम

Webdunia
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (11:53 IST)
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के घर किलकारियां गुंजी हैं। एक्ट्रेस दो जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। प्रीति जिंटा ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। साथ ही अपने बच्चों के नाम भी बताए हैं।

 
प्रीति जिंटा ने अपने पति गुडएनफ के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, सभी लोगों को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक अमेजिन खबर साझा करना चहती हं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं कि हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं। 
 
उन्होंने लिखा, हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार और रोशनी- जीन, प्रीति, जय और जिया।
 
प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए दो बच्चों की मां बनी हैं। प्रीति जिंटा ने साल 2016 में लॉस एंजेलिस में गुडएनफ से शादी रचाई थी। जीन प्रीति से उम्र में 10 साल छोटे हैं लेकिन दोनों ने अपने प्यार के आगे उम्र की परवाह नहीं की। 
प्रीति ज़िंटा ने अपनी शादी से पहले साल 2009 में ऋषिकेश से 34 अनाथ बच्चियों को गोद लिया था। इन बच्चियों को प्रीति ने भले ही गोद लिया हो लेकिन वो इन सबसे उतना ही प्यार करती हैं जितना एक मां अपने बच्चों से करती हैं। वह उनके पढ़ने- लिखने से लेकर उनके रहने - खाने तक का सारा खर्च उठाती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

बॉलीवुड की ये हसीनाएं नहीं रखतीं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत

उड़ते प्लेन में करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी ऐसी डिमांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख