Hanuman Chalisa

आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने खोले कई राज

Webdunia
प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो के कारण पूरे भारत में चर्चित हो गई हैं। प्रिया को गूगल पर खूब सर्च किया जा रहा है। उनके फोटो और उनके बारे में खबरें ढूंढी जा रही हैं। वे टॉप ट्रेंड में बनी हुई हैं। प्रिया के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं और वे इस नई लोकप्रियता का खूब मजा ले रही हैं। 
 
हाल ही में प्रिया ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें भी बॉलीवुड फिल्मों से बड़ा प्यार है और वे हिंदी फिल्मों में काम करने की इच्छा रखती हैं। 
 
18 वर्षीय, बीकॉम फर्स्ट ईयर की विद्यार्थी प्रिया का कहना है कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। जहां तक हीरो का सवाल है तो वे शाहरुख खान, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेहद पसंद करती हैं और उनसे मिलना चाहती हैं। वे संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म करना चाहती हैं जिनकी हालिया फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 
 
प्रिया की पहली फिल्म 'ओरू अदार लव' मार्च में रिलीज हो रही है। उन्हें पता नहीं था कि इस फिल्म के एक गाने में उनकी आंख मारने की अदा इतनी लोकप्रिय हो जाएगी। प्रिया के अनुसार उन्होंने तो वैसा ही किया जैसा कि निर्देशक ने बताया। वे कहती हैं कि उन्हें अपनी आईब्रो और आंखों से इशारा करना था। जब शूटिंग की तब पता नहीं था कि यह अदा इतनी पॉपुलर हो जाएगी। प्रिया का यह शॉट पहले टेक में ही ओके हो गया था। 
 
प्रिया के अनुसार यह फिल्म स्कूल लाइफ के बारे में हैं। जिसमें स्कूल लाइफ में क्रश के बारे में दर्शाया गया है। प्रिया अभी पढ़ाई कर रही हैं और उनका कहना है कि वे पढ़ाई और करियर दोनों पर ध्यान लगाएंगी। केरल में रहने वाली प्रिया ने मुंबई में भी पढ़ाई की है। वे बहुत अच्छी हिंदी बोल लेती हैं। उन्हें 'अच्छा चलता हूं' गाना बेहद पसंद है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

संचिता उगले के निधन पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- सुसाइड सबसे बड़ा पाप

'बंटवारा 1947' के कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज, हर किरदार में दिखा बंटवारे का दर्द और हिम्मत

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन हैदराबाद में लॉन्च होगा 'नागबंधम' का भव्य ट्रेलर

सोनाली बेंद्रे ने की 'राख' में अपने इमोशनल रोल के बारे में बात, साझा किया अनुभव

27 साल बाद भी कायम है 'हम दिल दे चुके सनम' का जादू, जानिए 10 बड़ी वजहें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख