प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक को गिफ्ट किए मैचिंग स्नीकर्स, तस्वीर शेयर कर लिखा खास नोट

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (12:04 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद भले ही विदेश में बस गईं हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी वह अपनी बेटी और परिवार के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं।

 
हाल ही में ‍प्रियंका चोपड़ा ने पादर्स डे को मौके पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती और उनके पति निक जोनस साथ में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका की बेटी और पति मैचिंग स्नीकर्स पहने नजर आरहे हैं। इन स्नीकर्स को प्रियंका ने गिफ्ट किया है। 
 
मालती के स्नीकर्स पर 'MM' लिखा है और निक के शूज पर 'MM's Dad' लिखा दिख रहा है। तस्वीर में निक जोनस बेटी मालती को हाथों से पकड़कर खड़ा होने में मदद करते दिख रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'हैपी फादर्स डे माय लव। हमारी छोटी सी बेटी के साथ तुम्हें देखना मुझे बहुत खुशी देता है। घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है आई लव यू। आने वाले दिन भी ऐसे ही बीतें।' 
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इसी साल सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। समय से पहले जन्म लेने की वजह से प्रियंका की बेटी को 100 दिन तक एनआईसीयू में रखा गया था। प्रियंका और निक 8 मई को मदर्स डे के मौके पर अपनी बेटी मालती को घर लाए थे। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। 'सिटाडेल' में प्रियंका रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म एंडिंग थिंग्स, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में दिखेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'किंग' के सेट पर एक्शन करते वक्त घायल हुए शाहरुख खान, इलाज के लिए अमेरिका रवाना!

हार्दिक पांड्या का फिर टूटा दिल, जैस्मिन वालिया संग हुआ ब्रेकअप!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 का नया प्रोमो रिलीज, शांति निकेतन की दिखी झलक

राजकुमार हिरानी की इन सुपरहिट फिल्मों का बन चुका है देश से लेकर विदेश तक रीमेक

संगीता बिजलानी के फार्महाउस पर हुई चोरी, चोरों ने जमकर की तोड़फोड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख