भारत में 'जीजू' बुलाए जाने पर प्रियंका के पति निक जोनास ने दी प्रतिक्रिया

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 19 मई 2023 (17:40 IST)
nick jonas : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने दिसंबर 2018 में राजस्थान में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवास से शादी रचाई थी। प्रियंका से शादी के बाद भारत में बहुत से लोग निक को 'जीजू' बुलाते हैं। हाल ही में निक ने अपने कई उपनामों पर प्रतिक्रिया दी है। 
 
निक जोनास हाल ही में बीबीसी के एक कार्यक्रम में शमिल हुए जहां होस्ट ने उनसे 'जीजू' पुकारे जाने पर प्रश्न किया। इस पर उन्होंने कहा, बहुत से लोग ऐसा कहते हैं। हम नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केन्द्र (एनएमएसीसी) के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए कुछ दिन पहले मुंबई में थे। रेड कार्पेट में सभी फोटोग्राफर मुझे 'जीजू' बुला रहे थे।
 
बीबीसी के शो के दौरान होस्ट ने एक ऑडियो क्लिप चलाया जिसमें एनएमएसीसी के कार्यक्रम में एक फोटोग्राफर उन्हें 'निकुआ' कह रहा था, इस पर निक ने कहा 'हां मैंने सुना था।' निक ने कहा, मैं भारत से प्यार करता हूं। कोविड के कारण कुछ वर्ष मैं वहां नहीं जा पाया, तो इसलिए यह वाकई मजेदार यात्रा थी। लेकिन हां मेरे अब कई सारे उपनाम है जिन्हें सुन कर अच्छा लगता है।
 
बता दें कि निक जोनास इन दिनों अपने आने वाले एल्बम 'द एल्बम' का प्रचार कर रहे हैं। निक और प्रियंका एक बेटी मालती के मता-पिता भी बन चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गोधरा के मेकर्स ने किया साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म कैलकुलेटर का किया ऐलान, इस मुद्दे पर आधारित होगी कहानी

भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक के लिए पिटबुल ने T-Series के साथ एक सप्ताह में किया सहयोग, जानें खास बातें

न्यूज रीडर से पैरेलल सिनेमा की सुपरस्टार बनीं स्मिता पाटिल, समानांतर फिल्मों को दिया नया आयाम

15 साल की उम्र में सिमी ग्रेवाल ने रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम, निर्देशन में भी आजमाया हाथ

साल 2025 का सबसे बड़ा क्लैश, द दिल्ली फाइल्स और वॉर 2 के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख