3,720 घंटों की मेहनत के बाद तैयार हुआ था प्रियंका की शादी का लहंगा, लिखा था पति का नाम

Webdunia
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शाही शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। 
 
क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के दौरान प्रियंका खूबसूरत व्हाइट शिमर लेस गाउन में नजर आईं। प्रियंका का ये गाउन राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी के दौरान प्रियंका ने डिजाइनर सब्यासाची का एक बेहद खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना था। 
 
प्रियंका के शादी के लहंगे को लेकर सब्यासाची ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खुलासा किया है कि यह बहुत ही यूनिक मास्टरपीस है। इस लहंगे पर हाथों से सिल्क और रेड क्रिस्टल धागों से इंब्राइड्री की गई है। इस लहंगे को एक-दो नहीं बल्कि पूरे 110 कोलकाता के कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है, जिसमें पूरे 3,720 घंटों का समय लगा है। 
 
इस लहंगे पर हिंदी में प्रियंका के पति निक और उनके माता-पिता, अशोक और मधु का नाम लिखा गया था। ये नाम प्रियंका की वेस्‍ट बेल्‍ट पर डिजाइन किए गए थे। वहीं, शादी में पहनी गई प्रियंका की ज्‍वेलरी भी अनकट डायमंड, पन्ना और जपानी मोतियों से 22 कैरेट गोल्‍ड में बने हैं।
 
हिंदू रीति-रिवाज से शादी के दौरान निक ने भी सब्‍यसाची की डिजाइन की हुई गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। उनके गले में मोतियों का हार भी था। सिर पर साफा बांधे निक पूरे भारतीय लग रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

डिंपल कपाड़िया की यादगार 6 फिल्में: मासूम 'बॉबी' से 'रुदाली' की शनिचरी तक

करण जौहर ने करवाया अपनी बॉडी के खास पार्ट का इंश्योरेंस, दोस्त से प्रेरित होकर उठाया कदम!

एकता कपूर ने नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ, कहानियों को क्रिएटिव ढंग से करेंगे बयां

ऑरेंज डीपनेक ड्रेस में अवनीत कौर का सुपर बोल्ड लुक, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

शादी में इमोशनल हुईं हिना खान, पति रॉकी के लिए दी स्पीच, बोलीं- पता नहीं कल क्या होगा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख