प्रियंका चोपड़ा ने बताया, आखिर क्यों छोड़ दिया था फेयरनेस क्रीम का एड करना

Webdunia
बुधवार, 10 जून 2020 (15:59 IST)
अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से दुनिया भर में रंगभेद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कई सेलेब्स ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन को लेकर जोर-शोर से अपनी राय रखी है। प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड सितारे भी खुलकर आंदोलन के पक्ष में खड़े दिखाई दिए। लेकिन एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, क्योंकि उन्होंने एक वक्त फेययरनेस क्रीम का विज्ञापन किया था। सोशल मीडिया यूजर उन्हें रंगभेद के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने पर पाखंडी कहने लगे।



हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने विवाद पर अपना रुख जाहिर नहीं किया है, लेकिन अब उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने इन विज्ञापन से जुड़ने की वजह बताई थी।



वीडियो में प्रियंका से पूछा गया कि आप फेयरनेस क्रीम को एंडोर्स करने के बारे में क्या सोचती हैं? इस पर प्रियंका ने कहा कि उन्हें इस बारे में काफी बुरा लगता है क्योंकि उनकी खुद की स्किन डस्की कलर की है।



प्रियंका ने बताया कि उनका पंजाबी परिवार उन्हें मजाक में काली कहकर बुलाता था। जब वे 13 साल की थीं तो फेयरनेस क्रीम लगाकर खुद को गोरा करना चाहती थीं।”



प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्होंने 1 साल तक फेयरनेस प्रोडक्ट्स को एंडोर्स किया, लेकिन उन्हें बाद में एहसास हुआ कि वे अपनी स्किन के साथ कंफर्टेबल हैं और वे ऐसा नहीं करना चाहती हैं।



प्रियंका ने कहा कि वे उस समय सिर्फ 21 या 22 साल की थी और इंडस्ट्री में अपने आपको तलाशने की कोशिश कर रही थी। उन्हें इसके बाद भी कई फेयरनेस क्रीम्स के ऑफर आए, लेकिन प्रियंका ने हमेशा इन ऑफर्स को ठुकरा दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

cannes 2024 के रेड कार्पेट पर उतरे सिंगर किंग, बोले- एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा...

क्या सारा अली खान ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर किया जा रहा एक्ट्रेस के जल्द शादी करने का दावा

एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था पूनम पांडे का बाथरूम वीडियो, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख