khatu shyam baba

हंसी-मजाक, आतिशबाजी और डांसिंग से भरपूर रहा प्रियंका-निक का संगीत

Webdunia
सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (00:02 IST)
जोधपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का संगीत समारोह रंगों, रोशनी, आतिशबाजी और डांसिंग से भरपूर रहा। अमेरिकी गायक के साथ शनिवार को परिणय सूत्र में बंधी अभिनेत्री ने कहा कि यह संगीतमय शाम उनकी एक-दूसरे के साथ जिंदगी की बेहतरीन शुरुआत रही।
 
प्रियंका और निक ने कहा कि उन्होंने ईसाई रीति रिवाज से शनिवार को शादी कर ली और मेहंदी समारोह की तस्वीरें साझा करने के बाद अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को मस्ती से भरे संगीत समारोह की झलकियां दिखाई। वे दोनों रविवार को हिंदू रीति रिवाजों से शादी करेंगे।
दोनों इस (रविवार) शाम के लिए बहुत उत्साहित थे और उनके प्रियजनों ने उनके लिए बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी। प्रियंका ने समारोह की तस्वीरों को पोस्ट कर कहा, ‘यह (समारोह) परिवारों के बीच संगीत और नृत्य की जोरदार स्पर्धा के साथ शुरू हुआ...और प्यार भरा रहा। निक और मैं शादी से पहले की एक और परंपरा, संगीत के लिए उत्साहित थे।’
 
उन्होंने कहा, ‘क्या प्रस्तुती रही। हर परिवार ने हंसी-मजाक तथा प्यार भरे गीतों और डांस के जरिए हमारी कहानियां बयां की। हम उनकी कोशिश, प्यार और ठहाकों के लिए आभारी हैं तथा ताउम्र इस खास शाम की यादों को संजोए रखेंगे। यह हमारे परिवारों और दोस्तों की एक-दूसरे के साथ जिंदगी की बेहतरीन शुरुआत है।’ 
प्रियंका संगीत में अपने देसी गर्ल अवतार में नजर आई। उन्होंने अबू जाने और संदीप खोसला की डिजाइन की गई गोल्ड और सिल्वर कढ़ाई वाले साड़ी पहनी थी। वहीं, निक रेशम की नीले रंग की शेरवानी में बेहद आकर्षक नजर आए। संगीत समारोह के लिए आयोजन स्थान उमैद भवन पैलेस को भव्य तरीके से सजाया गया था।
 
प्रियंका की रिश्ते की बहन अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने दंपति के लिए एक खास प्रस्तुती दी, जबकि निक के भाई जोए की मंगेतर एवं ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ स्टार सोफी टर्नर भी संगीत समारोह में शामिल हुई। जोए ने दंपति के लिए गाना गाया और प्रियंका ने अपनी मां मधु और पति निक के साथ डांस किया।

प्रियंका और निक की शादी शनिवार को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हो चुकी है जबकि रविवार की रात को इन दोनों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से होगा। इसके लिए 40 फीट ऊंचा मंडप तैयार किया गया है और बेंगलुरु से 11 पंडित उम्मेद भवन पैलेस पहुंच चुके हैं।

प्रियंका और निक की शादी के गवाह बनने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी कई मेहमान जोधपुर पहुंचे हैं। इन मेहमानों की सुरक्षा के लिए देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सुरक्षा एजेंसी भी हायर की गई है। 
चूंकि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का 2013 में निधन हो गया था लिहाजा कन्यादान की रस्म उनके चाचा पवन चोपड़ा अदा करेंगे। हिंदू रीति-रिवाज से प्रियंका और निक बरादारी लॉन में विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। इस मौके पर यह जोड़ा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए परिधान में नजर आएंगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख