निक संग अपने ससुराल लौटीं प्रियंका चोपड़ा, अब लॉस एंजेलिस में रिसेप्शन की तैयारी

Webdunia
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दिल्ली और मुंबई में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देने का बाद पति निक जोनास संग अपने ससराल लॉस एंजेलिस रवाना हो गई हैं। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1 और 2 दिसंबर शादी रचाने के बाद प्रियंका ने 4 दिसंबर को दिल्ली में, 19 और 30 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। 
 
अब निक-प्रियंका लॉस एंजेलिस में एक गैंड रिसेप्‍शन पार्टी देने की तैयारी में है। इसमें हॉलीवुड के बड़े सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका की टीम अभी जगह तलाश कर रही है और कुछ समय में ही रिसेप्शन का वेन्यू तय कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पार्टी में ड्वेन जॉनसन, एलेन डिजेनर्स और मेगन मार्कल जैसी कई हस्तियां शामिल होंगी। 
 
प्रियंका और निक फिलहाल स्विटजरलैंड हनीमून पर जाएंगे और उसके बाद प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के अगले शेड्यूल के लिए मुंबई वापस आएंगी। इस शेड्यूल के प्रियंका वापस लॉस एंजेलिस जाएंगी। जिसके बाद जनवरी के आखिरी हफ्ते में यह रिसेप्शन आयोजित हो सकता है। 
 
20 दिसंबर को प्रियंका और निक का तीसरा रिसेप्‍शन मुंबई में आयोजित हुआ था। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स इसमें शमिल हुए। रिसेप्शन की मेंहमानों की लिस्ट में चौंकाने वाले नाम सलमान खान का रहा। प्रियंका के एक्स ब्वाएफ्रेंड हरमन बावेजा पार्टी में पहुंचे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रीदेवी की आइकॉनिक फिल्म का रीमेक करेंगी जाह्नवी कपूर? सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

सुहाना खान की अलीबाग डील पर बवाल, करोड़ों की जमीन को लेकर जांच शुरू

कुछ इंजीनियर तो कुछ 10वीं पास... कितने पढ़े-लिखे हैं ये फिल्म स्टार्स...

अक्षय कुमार जब डिम्पल कपाड़िया के साथ रोमांस करते-करते रह गए

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख