Hanuman Chalisa

14 वर्ष बाद प्रियंका चोपड़ा करेंगी अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल

Webdunia
प्रियंका चोपड़ा के बारे में अब हर किसी को यही लगता है कि वे हॉलीवुड की हो चुकी हैं और बॉलीवुड में शायद ही नज़र आएं, लेकिन प्रियंका का ऐसा कोई इरादा नहीं है। वे जल्द ही क्वांटिको 3 के काम के बाद बॉलीवुड में काम करने को लेकर बेकरार हैं। खबर है कि वे अपनी ही एक फिल्म की सीक्वेल में नज़र आने वाली हैं। उत्साहित हुए? आइए और जानकारी दें... 
 
2004 में अब्बास-मस्तान ने प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, करीना कपूर के साथ मिलकर फिल्म 'ऐतराज' बनाई थी। अब इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का सीक्वल बनाने की इच्छा फिल्मकार सुभाष घई रख रहे हैं। 


 
खबरों के मुताबिक सुभाष इस फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर दो सालों से काम कर रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने स्क्रिप्ट फाइनल की और अब वे फिल्म की कास्ट और बाकी तैयारियों में लग गए हैं। इसके लिए सुभाष की पहली पसंद प्रियंका ही हैं। 
 
सुभाष का मानना है कि सोनिया रॉय का किरदार प्रियंका से बेहतर और कोई नहीं कर सकता। इसके लिए प्रियंका ने सुभाष से मुलाकात भी की है और दोनों ने फिल्म पर चर्चा की। 
 
सूत्र के अनुसार यह एक नए टाइटल के साथ एक नई कहानी होगी। सुभाष घई पहले ही प्रियंका चोपड़ा से मिलकर फिल्म की चर्चा कर चुके हैं। प्रियंका को इस फिल्म के सीक्वल को लेकर उत्सुकता है। इसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। जल्द ही वे शूट के लिए डेट्स देंगी। 
 
हालांकि सुभाष इस फिल्म के निर्माता होंगे और वे निर्देशक की तलाश में हैं। प्रियंका फिलहाल क्वांटिको के तीसरे सीज़न में व्यस्त हैं। इसके बाद वे ए किड लाइक जेक और इज़ंट इट रोमांटिक में भी नज़र आएंगी। वे पहले राकेश शर्मा की बायोपिक में भी नज़र आने वाली थीं लेकिन वो प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख