प्रियंका चोपड़ा को शुरुआत में मिला था रिजेक्शन, बोलीं- हैंडल करना आसान नहीं होता...

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (15:57 IST)
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया और वहां भी खूब वहावही बटोरी। हालांकि प्रियंका के लिए यह सफर आसान नहीं था। हाल ही में एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें मिले रिजेक्शन्स के बारे में बात की। 
 
एक पॉडकास्ट में प्रियंका ने उस वक्त को याद किया जब उन्हें फिल्मों में रोल नहीं मिलते थे। उन्होंने अपने स्ट्रगल को सभी के साथ शेयर किया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह इन सबसे कैसे बाहर निकलीं।
 
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, रिजेक्शन्स से डील करना बहुत मुश्किल होता है। खासकर वैलिडेशन पर मिलने वाली नौकरियों में। कितने लोग आपकी मूवी देखने आ रहे हैं या आपके डायरेक्टर को आपका काम कैसा लगा या आपका कास्टिंग एजेंट आपके बारे में क्या सोच रहा है, यह सब सब्जेक्टिव होता है। ऐसे में रिजेक्शन्स हैंडल करना आसान नहीं होता है। 
 
प्रियंका ने कहा, मैंने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से कारणों से रिजेक्शन्स देखे है। कभी कहा जाता था कि मैं रोल के लिए ठीक नहीं हूं। कभी फेवरेटिज्म की वजह से तो कभी किसी की गर्लफ्रेंड को कास्ट कर लिया मूवी में। इन सब कारणों से मैंने रिजेक्शन्स देखे हैं। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, मैंने रिजेक्शन्स को बहुत पहले अपना लिया था। हम कह सकते हैं कि मैं इससे बेहतर हूं, मैं कॉन्फिडेंट हूं। लेकिन ऐसा होता नहीं हैं। आपको खुद को रिजेक्शन महसूस होने देना चाहिए। यह शोक मनाने जैसा है। मैं उनमें से हूं जो ऐसा करती हूं। बहुत पहले ही काम में रिजेक्शन्स के साथ मैंने अपनी पीस बना लिया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

उर्वशी रौटेला ने जीता था मिस यूनिवर्स इंडिया 2012 का ताज, लेकिन सुष्मिता सेन ने कर दिया बाहर!

जॉली एलएलबी 3 में दिखेगी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बिहार दिवस पर जानें कैसे आमिर खान ने देशभर में लिट्टी चोखा को बनाया पॉपुलर!

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव और द बकिंघम मर्डर्स की असफलता पर एकता कपूर ने जताई निराशा

समंदर किनारे रिद्धिमा पंडित का दिलकश अंदाज, देखिए एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख