Hanuman Chalisa

रोमांस के मामले में किसी से पीछे नहीं प्रियंका-निक, पिक्चर शेयर कर दिया प्यार का सबूत

Webdunia
सेलीब्रिटीज़ हमेशा से ही चर्चाओं में बने रहना चाहते हैं। चाहे खबरें लोग उड़ाएं या वो खुद। ऐसे में जब बॉलीवुड में सारा ध्यान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पर चला गया था, लेटेस्ट कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्रियंका और निक लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। 
 
वैसे तो सीक्रेट मैरिज का रिवाज़ खत्म होकर अब सेलीब्रिटीज़ अपने प्यार के साथ खुलकर सामने आने लगे हैं। ऐसे में प्रियंका और निक ने भी अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए भारत में रोका किया। इसके बाद से दोनों खुलकर सभी के सामने आने लगे हैं। अब जब लोग प्रियंका-निक और दीपिका-रणवीर की शादियों में कम्पेरिज़न करने लगे हैं तो प्रियंका ने फैंस को एक प्यारा जवाब दिया है। 
 
हालांकि यह जवाब से ज़्यादा अपने प्यार का इज़हार है। सगाई के बाद से निक और प्रियंका सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक प्यारा सा रोमांटिक पिक्चर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वे निक के गले में अपनी बाहें डाले खड़ी हैं। दोनों बहुत ही रोमांटिक मूड में नज़र आ रहे हैं। इस पर प्रियंका ने कैप्शन लिखा कि प्यार.. निक जोनास..। इस रोमांटिक पिक्चर को देखकर फैंस बहुत खुश हैं। 
 
 
प्रियंका और निक की सगाई के बाद दोनों की शादी के बारे में चर्चाएं होने लगी हैं। लग रहा है कि इसी वर्ष दिसंबर तक दोनों शादी कर लेंगे। हालांकि अभी डेट्स फाइनल नहीं हुई हैं। वहीं दीपिका और रणवीर भी नवंबर में शादी करने वाले हैं। 
 
निक का सोशल मीडिया अकाउंट भी प्रियंका की पिक्चर्स से भरा रहता है। थोड़े दिनों पहले भी उन्होंने प्रियंका के साथ एक शानदार पिक्चर पोस्ट करते हुए लिखा था जब भविष्य उज्जवल हो। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes में तारा सुतारिया का रॉयल अंदाज, आइवरी गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

आधी उम्र के लड़कों से मिलते हैं शादी के प्रपोजल, अमीषा पटेल ने बताया 50 की उम्र चाहती हैं कैसा हमसफर

रीमेक या ओरिजिनल? 'है जवानी तो इश्क होना है' पर Tips Films ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट

'रामायणम्' के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे हैं काम!

बालिका वधू की 'गहना' बनीं बिजनेस क्वीन, 10 रुपये की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख