राज कुंद्रा की मुश्किलें और बढ़ी, पोर्नोग्राफी केस में घर पर छापे के बाद ईडी ने अब भेजा समन

WD Entertainment Desk
रविवार, 1 दिसंबर 2024 (13:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बीते दिनों पोर्नोग्राफी मामले में ईडी की टीम ने राज कुंद्रा के घर पर छापा मारा था। वहीं अब राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों के कथित वितरण से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। 
 
ईडी ने राज कुंद्रा के अलावा गहना वशिष्ठ समेत अन्य कई संदिग्धों को समन भेजकर इस हफ्ते जांच के लिए पेश होने का आदेश दिया है। केंद्रीय एजेंसी ने 29 नवंबर को कुंद्रा के मुंबई और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में स्थित अन्य व्यक्तियों के परिसरों पर छापे मारे थे।
 
मई, 2022 का धनशोधन का यह मामला कुंद्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर मुंबई पुलिस की कम से कम दो प्राथमिकियों और आरोपपत्र से जुड़ा है। इस मामले में कुंद्रा और कुछ दूसरे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तथा बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
 
राज कुंद्रा के खिलाफ यह धनशोधन का दूसरा मामला है। ईडी ने इस साल की शुरुआत में क्रिप्टो करंसी मामले में कुंद्रा और शेट्टी की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी लेकिन दंपति को ईडी के इस कुर्की आदेश के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय से राहत मिल गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख