पंजाब में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का विरोध, कई सिनेमाघरों में नहीं हुई रिलीज

Webdunia
शनिवार, 6 नवंबर 2021 (15:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां देशभर में यह फिल्म हाउसफुल चल रही है वहीं पंजाब में इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है।

 
खबरों के अनुसार कुछ जगहों पर आंदोलनकारी किसानों ने फिल्म के शो को बीच में रोक दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के बुडलाढा में दो सिनेमाघरों में शो नहीं चलाने का फैसला किया है क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं आंदोलनकारी उनकी संपत्ति को नुकसान न पहुंचा दें।
 
यह विरोध प्रदर्शन पंजाब के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है जो आगे और तेज हो सकता है। पंजाब के किसान मोर्चा ने इस फिल्म का पूरी तरह बॉयकॉट करने का फैसला किया है। 
 
केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करने वाले किसानों को लगता है कि अक्षय कुमार बीजेपी पार्टी के बहुत करीबी हैं। अक्षय कुमार की प्रधानमंत्री मोदी से नजदीकियों की वजह से उन्हें ये विरोध झेलना पड़ रहा है।
 
किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने फिल्म को सिनेमाघरों से उतारने की मांग की है, जिसके बाद कई थिएटर वालों ने सूर्यवंशी के शो कैंसिल कर दिए हैं। किसानों के विरोध के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में सीधा असर पड़ सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दुलकर सलमान की फिल्म DQ41 में हुई पूजा हेगड़े की एंट्री, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

आमिर खान-उर्मिला मातोंडकर की रंगीला तीन दशक के बाद फिर से सिनेमाघरों में देगी दस्तक

ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे उनकी तस्वीरें और वीडियो

Bigg Boss 19 : इस हफ्ते वीकेंड का वार से गायब रहेंगे सलमान खान, ये दो एक्टर्स संभालेंगे होस्ट की कमान

रजनीकांत की तारीफ़ों से खुश हुए सिवाकार्थिकेयन, दिल मद्रासी की हुई सराहना

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख