कृति खरबंदा के बाद पुलकित सम्राट ने ससुराल में बनाई पहली रसोई, एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (14:52 IST)
pulkit samrat first rasoi: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 15 मार्च 2024 को शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद यह कपल फैंस के साथ लगातार अपनी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहा है। हाल ही में कृति खरबंदा ने ससुराल में अपनी पहली रसोई की तस्वीरें शेयर की थी। 
 
वहीं अब कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट की ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। कृति ने अपने पति की पहली रसोई की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में पुलकित ससुराल में हलवा बनाते नजर आ रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

इन तस्वीरों के साथ कृति खरबंदा ने कैप्शन में लिखा, ग्रीन फ्लैग अलर्ट। ठीक है, तो कल कुछ बड़ा हुआ और मुझे फिर से उनसे प्यार हो गया। मैंने नहीं सोचा था कि यह संभव है, लेकिन फिर भी यह हुआ। कल पुलकित की पहली रसोई हुई। मैं किचन में गई और पता चला कि पुलकित हलवा बना रहे हैं। 
 
कृति ने लिखा, मैंने उनसे पूछा कि वह क्या कर रहे हैं। उन्होंने कैजुअली कहा, 'हलवा बना रहा हूं। यह मेरी पहली रसोई है।' मैं हंसी और बताया कि पहली रसोई लड़की की होती है बेबी। इसके बाद उन्होंने जवाब दिया, 'यह बकवास है। हम दोनों ने इस रिश्ते में समान जिम्मेदारी साझा करने का फैसला किया है। आपने दिल्ली में हमारे परिवार के लिए खाना बनाया, मैं यहां बेंगलुरु में हमारे परिवार के लिए खाना बनाऊंगा। सिंपल।
 
एक्ट्रेस ने लिखा, उन्होंने सिंपल शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने जब बदल दिया और बस एक वर्ड यूज किया सिंपल। पुलकित सम्राट आप बेस्ट हो। थैंक्यू मुझे दिखाने के लिए आप मेरी लाइफ के बेस्ट डिसिजन हो। तुम सब्र का फल हो बेबी, सबसे मीठा। 
 
बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट साल 2019 में रिलीज फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर करीब आए थे। पुलकित सम्राट की यह दूसरी शादी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख