Dharma Sangrah

पुष्पा 2 : द रूल पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इतने घंटे होगा फिल्म का रनटाइम

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (11:48 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और भी बढ़ चुका है। इसी बीच 'पुष्पा 2' पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। CBFC ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है।
 
फिल्म की रिलीज से कुछ ही दिन पहले फाइनल एडिटिंग पूरी हुई है, इसके बाद इसे सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट के लिए केंद्रीय प्रमाणन बोर्ड को भेजा गया। 28 नवंबर को सेंसर बोर्ड ने 'पुष्पा 2' का तेलुगू वर्जन देखा और उससे कुछ सीन्स हटाने के निर्देश दिए। 
 
बोर्ड ने तीन जगहों पर r---i शब्द हटाने को कहा है। इसके साथ ही Denguddi और Venkateshwar जैसे शब्दों को भी हटाने का निर्देश दिया है। फिल्म से दो बेहद हिंसक सीन्स को भी हटाने के लिए कहा गया है। एक सीन में कटी हुई टांग को हवा में उड़ते हुए दिखाया गया है। वहीं दूसरे सीन में हीरो ने हाथ में कटी हुई बाजू पकड़ी है, जिसे ग्राफिकली दिखाया गया है। 
 
‍'पुष्पा 2 : द रूल' में इन बदलाव के बाद मेकर्स नो यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म की अवधि 3 घंटे 20 मिनट और 38 सेकंड है। वहीं पुष्पा : द राइज' का रनटाअम 2 घंटे 59 मिनट था। 'पु्ष्पा : द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। 
 
फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शबाना आज़मी की टॉप 10 फिल्में और क्यों मानी जाती हैं भारत की श्रेष्ठ अभिनेत्री?

ईशान खट्टर-विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड का ट्रेलर रिलीज, भेदभाव और मुश्किलों का सामना करते पहचान बनाने निकले दो दोस्त

फिल्म फेस्टिवल में धमाका मचाने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी मणिपुरी फिल्म बूंग

आमिर खान हो पसंद नहीं आई दादा साहेब फाल्के की बायोपिक की स्क्रिप्ट, होल्ड पर गई फिल्म!

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो 'माना के हम यार नहीं', दिखेगा कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का ट्विस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख