Hanuman Chalisa

Race 3 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा तीसरा दिन?

Webdunia
तमाम आलोचनाओं और खराब रेटिंग के बीच सलमान खान की रेस 3 ने सफलतापूर्वक अपना पहला वीकेंड पूरा किया। पहले तीन दिनों में ही फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है जो कि सलमान के स्टारडम को दर्शाती है। 
 
सलमान ने अपने दम पर सिनेमाघरों में भीड़ जुटा दी है। अब फिल्म अपनी क्वालिटी के दम पर चलेगी और फिल्म के लिए 'मंडे' टेस्ट बेहद अहम हो गया है। सोमवार के कलेक्शन दिखाएंगे कि फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस 300 करोड़ रहेगा या 200 करोड़। 


 
रेस 3 ने पहले दिन 29.17 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की थी। दूसरे दिन ईद की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला और कलेक्शन छलांग लगाते हुए 38.14 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। तीसरे दिन रविवार को भी फिल्म की रफ्तार कायम रही। उम्मीद थी कि कलेक्शन 40 करोड़ के ऊपर चले जाएंगे, लेकिन 39.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। इस तरह से पहले वीकेंड पर फिल्म ने 106.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 


 
गौरतलब है कि सलमान की पहले वीकेंड पर कलेक्शन करने के मामले में रेस दूसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा टाइगर जिंदा है  ने 114.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सुल्तान पहले वीकेंड पर 105.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई थी जबकि बजरंगी भाईजान ने 102.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसको देखते हुए अब तक रेस 3 पर नकरात्मक बातों का कोई असर नजर नहीं आया है। सोमवार से असर पड़ता है या नहीं यह देखना दिलचस्प रहेगा। 
 
29 जून को राजकुमार हिरानी की 'संजू' रिलीज होने वाली है और रेस 3 के लिए दूसरा सप्ताह ही खाली रहेगा। इसके बाद दर्शक और सिनेमाघर की संख्या बंट जाएगी। साथ ही संजू के ट्रेलर ने जिस तरह से धूम मचाई है उसे देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म रेस 3 पर भारी पड़ेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या दर्शकों ने थिएटर जाना छोड़ दिया है? फिल्मों को नहीं मिल पा रही है ओपनिंग, छोटी फिल्मों की खाली सीटें इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी

'है जवानी तो इश्क होना है' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन

रॉयल ब्लू आउटफिट में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, सिजलिंग लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Cannes के रेड कार्पेट पर आराध्या बच्चन का ऑफिशियल डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ लूटी लाइमलाइट

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा- वो हैं 'क्विंटेसेंशियल हीरोइन'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख