Hanuman Chalisa

रेस 3 की रिलीज पर मंडराए संकट के बादल!

Webdunia
ईद पर फिल्म प्रदर्शित करना सलमान खान को पसंद है और इस ईद पर 'रेस 3' रिलीज होने वाली है। फिल्म के कुछ पोस्टर रिलीज हो गए हैं और कहा गया है कि फिल्म 15 जून को प्रदर्शित होगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने जो बात कही है उससे सलमान के फैंस निराश हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग शेड्यूल से पीछे चल रही है लिहाजा 15 जून को फिल्म प्रदर्शित होगी या नहीं, कहा नहीं जा सकता। शूटिंग लेट होने के दो कारण हैं : 
 
1) सलमान खान का शिकार वाला मामला
जैसा की सभी जानते हैं कि सलमान खान अभी भी हिरण के शिकार वाले मामले में फंसे हुए हैं। हाल ही में उनकी सुनवाई हुई थी और पांच वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई। दो दिन सलमान को जेल में रहना पड़ा था। इस मामले को लेकर सलमान के कुछ दिन खराब हो गए और शूटिंग टल गई। 


 
2) लोकेशन चेंज 
हाल ही में 'रेस 3' की शूटिंग की लोकेशन विदेश से भारत कर दी गई। अंतिम समय किए गए इस परिवर्तन से कुछ दिन शूटिंग नहीं हुई और समय बरबाद हुआ। लिहाजा शेड्यूल से और पीछे चले गए। 


 
डबल शिफ्ट 
निर्देशक रेमो डिसूजा जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग शेड्यूल से पीछे चल रही है, लिहाजा वे तेजी से शूटिंग कर रहे हैं। ज्यादातर कलाकार फिल्म के लिए डबल शिफ्ट कर रहे हैं ताकि खोए हुए समय की भरपाई की जा सके। 
 
रमेश तौरानी का खंडन 
फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी इन बातों का खंडन करते हैं। उनका कहना है कि रेस 3 की शूटिंग शेड्यूल के अनुसार चल रही है और फिल्म के लेट होने की बातें गलत हैं। हाल ही मे अबू धाबी में शूटिंग हुई और इस समय भारत में शूटिंग चल रही है। 
 
रेस 3 में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, अनिल कपूर, साकिब सलीम लीड रोल में हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख