Biodata Maker

शाहरुख खान की 'रईस' में बदलेगी हीरोइन

Webdunia
'रईस' 26 जनवरी 2017 को प्रदर्शित होने वाली है। प्रदर्शन में अभी काफी समय बाकी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान हैं। चूंकि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के विरुद्ध माहौल बन गया है इसलिए 'रईस' की हीरोइन बदली जा सकती है। 
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा 'फिल्म के निर्माता और निर्देशक माहिरा खान को बदलने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं। माहिरा ने आधी शूटिंग कर ली है। थोड़ी शूटिंग बाकी है। माहिरा भारत नहीं आ रही हैं इसलिए दुबई में उनकी शूटिंग की जाएगी, लेकिन हो सकता है कि माहिरा का पूरा हिस्सा ही फिल्म से हटा दिया जाए और उनकी जगह किसी अन्य भारतीय हीरोइन को लिया जाए। हीरोइन की भूमिका 'रईस' में बहुत लम्बी नहीं है इसलिए उनकी जगह किसी हीरोइन को लेकर फिर से शूटिंग की जा सकती है।' 
यदि माहिरा को हटा दिया जाता है तो उनकी जगह कौन ले सकता है? यह पूछने पर सूत्र ने कहा '‍कोई ऐसी हीरोइन को लिया जा सकता है जिसके पास डेट्स हो। दीपिका, प्रियंका जैसी हीरोइन तो बेहद व्यस्त हैं। कैटरीना के पास डेट्स खाली है। उन्हें भी लिया जा सकता है या फिर परिणीति चोपड़ा को भी अवसर मिल सकता है।' 
 
रईस के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट बदली जा सकती है। फिलहाल इसे 26 जनवरी 2017 को ही प्रदर्शित करने की घोषणा की गई है। इसी दिन रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' भी प्रदर्शित हो रही है। 
 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बाफ्टा विजेता फिल्म 'बूंग' सिनेमाघरों में देने जा रही दस्तक, रिलीज से पहले मेकर्स ने जारी किया नया पोस्टर

गोविंदा ने नीलम कोठारी को बताया अपनी 'लेडी लक', अफेयर की अफवाहों पर बोले- गोरी लड़कियां अच्छी लगती थीं...

होली के दिन करणवीर बोहरा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता महेंद्र बोहरा का निधन

प्रेम, त्याग और विरह की गाथा, सोनी सब के 'गणेश कार्तिकेय' में दिखेगा अद्भुत क्षण

'ये मेरा आखिरी व्लॉग है', बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल का भावुक वीडियो, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख