khatu shyam baba

ईडी की रेड के बाद राज कुंद्रा का पहला पोस्ट, बोले- इसमें मेरी पत्नी का नाम मत घसीटों

WD Entertainment Desk
शनिवार, 30 नवंबर 2024 (11:42 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के घर बीते दिन ईडी ने छापेमारी की। ये कार्रवाई पोर्नोग्राफी मामले से जुड़ी हुई थी। ईडी ने राज कुंद्रा समेत कई अन्य लोगों के घर और ऑफिस पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद राज कुंद्रा ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। 
 
पोस्ट में राज कुंद्रा ने इस केस में बार-बार उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम घसीटने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। 
 
उन्होंने लिखा, यह बात सभी के लिए चिंता का विषय है, जबकि मीडिया में नाटक करने का हुनर ​​है, आइए हम सच्चाई को साफ कर दें। मैं पिछले चार सालों से चल रही जांच का पूरी तरह से अनुपालन कर रहा हूं। जहां तक ​'सहयोगियों', 'अश्लील' और 'मनी लॉन्ड्रिंग' के दावों का सवाल है, तो हम बस इतना ही कहेंगे कि सनसनीखेज बातों से सच्चाई पर पर्दा नहीं पड़ेगा, अंत में न्याय की जीत होगी!' 
 
उन्होंने आगे लिखा, मीडिया के लिए नोट, मेरी वाइफ का नाम बार-बार इस मामले में घसीटना जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं अस्वीकार्य है। प्लीज सीमाओं का सम्मान करें।
 
इससे पहले शिल्पा शेट्टी के वकील ने कहा था, मीडिया में खबरें हैं कि मेरी मुवक्किल मिसेज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। ये खबरें सच नहीं हैं और मिसलीडिंग हैं। उनका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि ये मामला राज कुंद्रा पर चल रहे केस से जुड़ा है, वो सच्चाई सामने लाने में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।
 
बता दें कि राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा हुआ है। उनपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। इस मामले में राज कुंद्रा जेल भी जा चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बबली दीदी के रूप में मोना सिंह का नया अंदाज, ‘सुबेदार’ में निभाया अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार

जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम करती थीं श्रद्धा कपूर, 16 साल की उम्र में ठुकरा दिया था सलमान की फिल्म का ऑफर

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख