रजनीकांत से फैंस ने जताई अपनी अंतिम इच्छा, तो थलाइवा ने किया यह वादा

Webdunia
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (12:43 IST)
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को उनके फैंस भगवान की तरह पूजते भी हैं। वह एक ऐसे सुपरस्टार है जो अपनी उदारता के लिए जाने जाते हैं। रजनीकांत अक्सर अपने फैंस की मदद करते हैं। हाल ही में थलाइवा ने मररासन्न फैंस की आखिरी इच्छा को पूरा किया। 

 
रजनीकांत को अपने प्रशंसकों के ट्वीट से इस बारे में पता चला। इसके बाद रजनीकांत ने उन्हें अपने आवाज में एक संदेश भेजा। उन्होंने फैन से ठीक होने के बाद मिलने को कहा।

ALSO READ: जया बच्चन के 'थाली' वाले बयान पर रणवीर शौरी बोले- थालियां सजाते हैं यह अपने बच्चों के लिए
 
दरअसल, एक फैंस ने मरने से पहले अपनी इच्छा जाहिर करते हुए अपने बेटे के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं चाहता हूं कि 'आप 2021 का चुनाव जीते'। इस तरह उनके फैन का यह ट्वीट खूब वायरल हुआ और रजनीकांत ने भी इसका रिप्लाई किया।
 
इस ट्वीट में लिखा- तमिलनाडु के लोगों को एक अद्भुत नेता, पिता और आध्यात्मिक गुरु आपके रूप में मिले। आप ही हैं जो यहां के लोगों की मदद कर सकते हैं और ऐसा माहौल दे सकते हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के सबसे गरीब वर्ग के सबसे गरीब व्यक्ति की मूल आय 25000 रु हो। मुझे इस बात का काफी दुख है कि जब इस राज्य की सत्ता संभालेंगे उस वक्त मैं जिंदा नहीं रहूंगा।
 
फैंस के इस इमोशनल संदेश को पढ़ते ही रजनीकांत ने उनके लिए एक ऑडियो नोट भेजा। उन्होंने कहा, 'मुरली, मैं रजनीकांत बोल रहा हूं। तुम्हें कुछ नहीं होगा बच्चे। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा। तुम ठीक हो जाओ और जल्द ही घर आओ। तुम्हारे ठीक होने और घर आने के बाद, तुम अपने पूरे परिवार के साथ मेरे पास आना मैं तुमसे मिलूंगा। हिम्मत करो बच्चे।'
 
रजनीकांत के इस दरियादिली से उनके दूसरे फैंस भी भावुक हो गए। और सोशल मीडिया पर ट्वीट की बाढ़ आ गई। बता दें कि रजनीकांत की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ में ही नहीं ‍बल्कि पूरे भारत में है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट हुई हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख