कॉमेडी से भरपूर 'लूडो' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी का दिखा अलग ही अंदाज

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (16:18 IST)
अनुराग बसु की फिल्‍म 'लूडो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्‍म में राजकुमार राव, अभिषेक बच्‍चन, आदित्‍य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सान्‍या मल्‍होत्रा जैसे कई स्टार्स है। लेकिन फिल्‍म में सबसे मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं पंकज त्र‍िपाठी। वहीं राजकुमार राव का भी अंदाज ट्रेलर में देखने लायक है।

 
फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्‍म में 4 अलग-अलग कहानियां चल रही हैं। एक कहानी में अभिषेक बच्‍चन एक बच्‍ची की किडनेपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी कहानी में सान्‍या मल्‍होत्रा और आदित्‍य रॉय कपूर प्‍यार में पड़े हुए दिख रहे हैं। 
 
वहीं, राजकुमार राव के पास उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड लौटकर आती है और गोद में बच्‍चा लि‍ए अपने पति को जेल तोड़कर निकालने की बात करती दिख रही है। चौथी कहानी में एक्‍टर रोहित सराफ कुछ अलग ही करते दिख रहे हैं। इन सारे किरदारों के बीच पंकज त्र‍िपाठी ही अपने ही अनोखे अंदाज में लोगों को गोली मारते दिख रहे हैं।
 
ढाई मिनट के ट्रेलर में इतनी बड़ी स्‍टारकास्‍ट की कहानी को समझा पाना थोड़ा मुश्‍क‍िल जरूर है। लेकिन इतना तो जरूर है कि कहानी में एक्शन और कॉमेडी है। ट्रेलर के हर फ्रेम में मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है।
 
लूडो 12 नवंबर को नेटफ्ल‍िक्‍स पर रिलीज होगी। फिल्म की सीधी टक्कर अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब से होगी जो 9 नवंबर को रिलीज हो रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, मीर फाउंडेशन के जरिए 1,500 परिवारों तक पहुंचा रहे रिलीफ किट्स

अनुपमा : पहली बार मां के खिलाफ उतरेंगी अद्रिजा रॉय, डांस मुकाबले को लेकर जताई भावनाएं

दुलकर सलमान की फिल्म DQ41 में हुई पूजा हेगड़े की एंट्री, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

आमिर खान-उर्मिला मातोंडकर की रंगीला तीन दशक के बाद फिर से सिनेमाघरों में देगी दस्तक

ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे उनकी तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख