Hanuman Chalisa

राजपाल यादव ने बदला अपना नाम, बताई यह वजह

Webdunia
सोमवार, 5 जुलाई 2021 (14:29 IST)
राजपाल यादव ने अपने फिल्मी करियर में कई भुमिका निभाई हैं। करियर के शुरूआती दौर में राजपाल को दूरदर्शन के सीरियल 'मुंगेरी के भाई नौरंगी लाल' से पहचान मिली थी। फिल्मों में राजपाल को राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'जंगल' से पॉपुलैरिटी मिली थी।

 
राजपाल यादव ने फिल्मों में अपनी कॉमेडी से अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने भूल भुलैया में छोटा पंडित, पार्टनर में छोटा डॉन और वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम में जिज्ञासु लक्ष्मण जैसे कई हिट और यादगार किरदार निभाए हैं। वही अपने सफल करियर के 22 साल बाद राजपाल यादव ने अपना नाम बदल लिया है।
 
राजपाल यादव ने अपने नाम में पिता का नाम भी शामिल किया है। राजपाल यादव अब राजपाल नौरंग यादव के नाम से जाने जाएंगे। फिल्मों में क्रेडिट में अब उनका यह नाम दिखाई देगा। 
 
नाम बदलने की वजह बताते हुए राजपाल ने कहा, इसकी कोई खास वजह नहीं। मेरे पिता का नाम हमेशा से मेरे पासपोर्ट पर रहा है, बस इसीलिए। अब यह स्क्रीन पर भी नजर आएगा। कोविड से पहले मैं केवल राजपाल यादव था और अब पूरी दुनिया एक छोटे गांव मे तब्दील हो गई तो जरा मैं भी अपना पूरा नाम यूज कर लूं।
 
बता दें कि राजपाल को असली शोहरत कॉमेडी रोल्स से ही मिली है। उन्होंने अपने करियर में कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। वह जल्द ही 'हंगामा 2' में नजर आने वाले हैं। राजपाल जल्द ही दो फीचर फिल्मों 'फादर ऑन सेल' और 'क्रेजी किंग' और एक वेब सीरीज 'द कोड इन हंगरी' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। तीनों की शूटिंग विदेशों में होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes 2026 में खूनी ड्रामा: मिस वेनेजुएला एंड्रिया डेल वाल पर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट ने किया हमला, बिगाड़ा चेहरा

Cannes 2026 के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन की धमाकेदार एंट्री, स्कल्प्चर ब्लू गाउन में बिखेरा जलवा

'राजा शिवाजी' ने रचा इतिहास, सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म बनी

राजकुमार राव स्टारर 'रफ्तार' को मिली नई रिलीज डेट, अब दशहरे 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मैं एक्टर नहीं हूं' बनी सरप्राइज हिट, 1.5 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने कमाए इतने करोड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख