Dharma Sangrah

अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की हेल्थ? पीएम मोदी ने फोन कर जाना कॉमेडियन का हाल

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (10:57 IST)
मशहूर कॉमेडिन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए समय हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के दौरान उनके ब्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है।

 
राजू श्रीवास्तव की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट के अनुसार बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई लेकिन अब ब्रेन सपोर्ट नहीं कर रहा है। कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की स्थिति जैसी थी वैसी ही बनी हुई है। उनकी हेल्थ में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। राजू श्रीवास्तव का इलाज डॉ. नितीश नाइक की निगरानी में किया जा रहा है।
 
खबरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने बताया कि वो अब भी गंभीर हालत में है, अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर्स उनका इलाज आईसीयू में ही कर रहे हैं। उनकी हालत ना तो पहले से बेहतर हुई है और ना ही खराब हुई है। हम बस दुआ कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। 
 
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा से फोन पर बात की और कॉमेडियन का हाल जाना। है। पीएम मोदी ने एम्स के डॉक्टरों से भी बात कर पूरी स्थिति के बारे में जानकारी ली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजू श्रीवास्तव की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
 
बता दें कि राजू श्रीवास्तव कुछ नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली आए हुए थे। होटल में सुबह जिम में वर्कआउट करते समय अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर गए। राजू श्रीवास्तव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

ग्लोबल इंडियन बनीं दीपिका पादुकोण, देश की संस्कृति और परंपरा पर साझा की अपनी राय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख