माशूका गाना न सिर्फ पार्टी एंथम बल्कि वीडियो अनोखा, बोल्ड, मजेदार और सेक्सी : रकुल प्रीत सिंह

Webdunia
मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (12:27 IST)
जैकी भगनानी और जेजस्ट म्यूजिक ने असीस कौर, आदित्य अयंगर और देवांश शर्मा की आवाज में रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'माशूका' रिलीज कर दिया है। ये गाना हिंदी, तेलुगु और तमिल में जारी हुआ है। गाने में खूबसूरत रकुल प्रीत सिंह को पॉप क्वीन गॉडेस के रूप में पेश किया हैं, जो हमें अपने लेंस के जरिए अपनी विविड, खूबसूरत और बब्ली पॉप वर्ल्ड में ले जाती हैं। रकुल प्रीत सिंह की पूरे म्यूजिक वीडियो में उनकी एनर्जी देखने लायक हैं।


 
'माशूका' का म्यूजिक वीडियो एक अलग पॉप दुनिया का वादा करता है। सेट बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए रंग वाइब्रेंट हैं, जो वीडियो को ऐजी बनाता है। 'माशूका' सबसे बोल्ड और अलग गाना है जो बी-टाउन गर्ल-नेक्स्ट-डोर रकुल प्रीत सिंह को एक पॉप-क्वीन में बदल देता है। म्यूजिक वीडियो कई रचनात्मक दिमागों का नतीजा है जैसे कि निर्देशक चरित देसाई, डी.ओ.पी, आदिल अफसर, और ऑर्ट डायरेक्टर मधुसूदन एन।
 
इस म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए, निर्माताओं का कहना हैं, “हम आभारी हैं कि हमने अपने लेटेस्ट वेंचर के लिए रकुल प्रीत सिंह के साथ हाथ मिलाया। उनकी एनर्जी बेजोड़ है। हमारा गोल एक अच्छा म्यूजिक वीडियो बनाना है और असीस कौर, आदित्य अयंगर और देवांश शर्मा जैसे प्रतिभाशाली गायकों की मदद से हम इसे हासिल करने में सक्षम थे। रकुल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री और एक असाधारण कलाकार हैं। उन्होंने म्यूजिक वीडियो में इंप्रेसिव काम किया है।" 
 
वहीं रकुल प्रीत सिंह कहती हैं, “माशूका की शूटिंग मेरे लिए एक अनुकरणीय अनुभव रहा है। शूटिंग के लिए निर्माताओं के पास सबसे शानदार आइडिया्ज में से एक था। यह गाना न सिर्फ पार्टी एंथम है बल्कि यह वीडियो अपनी तरह का अनोखा है। वीडियो बोल्ड, मजेदार और सेक्सी है। इसमें वे सभी चीजें है जो एक बेहतरीन म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए जरूर होती हैं।"

सम्बंधित जानकारी

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख