Dharma Sangrah

दो महाद्वीपों में एक साथ लॉन्च हुआ 'रामायणम्' का टीजर, भारतीय सिनेमा के लिए है यह ऐतिहासिक पल

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (14:45 IST)
नितेश तिवारी की ड्रीम फिल्म 'रामायणम्' ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी है। बीते दिन देश के 9 शहरों में जोरदार शुरुआत के बाद अब ये कहानी विदेश पहुंच गई है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर इसका शानदार लॉन्च हुआ। दो महाद्वीपों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए रामायणम् ने भारतीय सिनेमा को नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। 
 
इतनी बड़ी तैयारी और भव्यता पहले किसी फिल्म में नहीं देखी गई है। रामायणम् सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये एक ग्लोबल इवेंट है जो भारतीय कहानी पर आधारित और दुनिया के टॉप टैलेंट के साथ मिलकर बनाई गई है। इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है, जो 8 बार ऑस्कर जीत चुके हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

ऑस्कर विजेता हांस ज़िमर (जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं) से लेकर ए.आर. रहमान तक, मैड मैक्स: फ्यूरी रोड के स्टंट डायरेक्टर गाय नॉरिस से लेकर दुनिया भर की इंटरनेशनल टीम तक, रामायण में भारत की सबसे बड़ी महागाथा को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पेश करने के लिए एक ड्रीम टीम एक साथ आई है।
 
3 जुलाई को भारत के 9 शहरों मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद और कोच्चि में एक साथ रामायण: द इंट्रोडक्शन का अनोखा लॉन्च हुआ। अब बारी है दुनिया की। अब न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर रामायणम् की रोशनी में नहाएगा, 3 जुलाई से 10 जुलाई तक, इस ऐतिहासिक फिल्म की पहली झलक दुनिया के सबसे मशहूर डिजिटल बिलबोर्ड्स में से एक पर दिखेगी।
 
इस फिल्म मेंरणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के किरदार में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। रामायणम् अब तक का सबसे बड़ा इंडियन सिनेमैटिक इवेंट बनने जा रहा है।
 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायणम् को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह फिल्म IMAX के लिए शूट की जा रही है और दुनियाभर में इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू पहुंची धर्मेन्द्र को अंतिम बिदाई देने

जब धर्मेंद्र को पहली बार मिला अवॉर्ड, खुशी से आंखों में आ गए आंसू

गोविंदा ने क्यों दी थी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धर्मेन्द्र की फोटो?

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत, धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख