Publish Date: Thu, 14 Apr 2022 (19:51 IST)
Updated Date: Thu, 14 Apr 2022 (20:08 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई के पाली हिल स्थित घर 'वास्तु अपार्टमेंट' में दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। इससे पहले जोड़े की हल्दी, चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में हुईं। इसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स, करीबी दोस्त और हस्तियां मौजूद थीं। अब सोशल मीडिया पर '#Mr & Mrs Kapoor' ट्रेंड हो रहा है। देखें शादी के फोटो