Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरमाला के दौरान आलिया भट्ट के सामने घुटनों पर बैठे रणबीर कपूर, वायरल हो रहा कपल का क्यूट वीडियो

हमें फॉलो करें वरमाला के दौरान आलिया भट्ट के सामने घुटनों पर बैठे रणबीर कपूर, वायरल हो रहा कपल का क्यूट वीडियो
, शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (11:54 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 अप्रैल को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के साथ शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की।

 
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वरमाला का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर कपूर आलिया के सामने घुटने पर बैठे नजर आ रहे है ताकि वह आसामी से वरमाला डाल सके। इसके बाद वह अपनी पत्नी को ‍किस भी करते दिख रहे हैं।
 
वीडियो में वरमाला के दौरान रणबीर के दोस्त उन्हें कंधे पर उठा लेत है। इसके बाद रणबीर ऊपर से ही आलिया को वरमाला पहनाते हैं। लेकिन जब आलिया की बारी आती है, तो वह तुरंत नीचे उतर कर उनके सामने घुटनों पर बैठ जाते है और आलिया उनके गले में वरमाला डाल देती हैं। वरमाला की रस्म पूरी होने पर रणबीर सबके सामने अपनी लेडीलव को किस भी करते नजर आए।
 
शादी के बाद रणबीर और आलिया ने थ्री टियर केक भी काटा। वहीं नीतू कपूर ने बताया की वेडिंग रिसेप्शन नहीं होगा। सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया को शादी की ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर कपूर ने रचाई आलिया भट्ट से शादी, एक्स गर्लफ्रेंड्स से मिली शुभकामनाएं