दीपिका पादुकोण की पार्टी से निकल कर घबराए रणबीर और पहुंचे कोरोना का टेस्ट करवाने

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (13:53 IST)
कोरोनावायरस के कारण कब तक घर बैठे रहें? कब तक जश्न नहीं मनाए? लंबा वक्त हो गया है। अब लोग जोखिम लेने लगे हैं। 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का बर्थडे था और उन्होंने एक छोटी-सी पार्टी दे दी। हसबैंड रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, करण जौहर के अलावा एक खास मेहमान भी इस पार्टी में शामिल हुआ, दीपिका का एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर। 
 
सभी जानते हैं कि एक जमाने में दोनों की नजदीकी सुर्खियों में थी और लग रहा था कि दोनों शादी करेंगे, लेकिन इसके पहले ही रिश्ता टूट गया और दीपिका भी टूट गईं। ऐसे समय में रणवीर सिंह ने दीपिका का सहारा दिया जिससे दीपिका इतनी प्रभावित हुई कि रणवीर से शादी ही कर ली। 
 
दीपिका की बर्थडे पार्टी का जश्न जोर-शोर से मनाया गया। कोरोना को लेकर बनाए गए नियम भी टूट गए। अब जश्न के माहौल में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के सबक किसे याद रहते हैं। ये सबक रणबीर को तब याद आए जब पार्टी से वे निकले। 
 
कोरोना का डर सताने लगा। हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर भी इस खतरनाक वायरस का शिकार हुई थीं। रणबीर पार्टी से निकल घबराए और सीधे कोरोना टेस्ट कराने पहुंच गए। हालांकि रणबीर का कदम गलत नहीं था, लेकिन भला इतनी जल्दी कोरोना होगा क्या? शायद रणबीर और टेस्ट कराएं। 
 
इन दिनों रणबीर अपने करियर पर फिर ध्यान दे रहे हैं। ब्रह्मास्त्र जैसी बड़े बजट की मूवी और शमशेरा रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में उन्होंने संदीप वांगा रेड्डी, जिन्होंने कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी मनाई है, की फिल्म भी साइन की है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख