रामायण के सेट से फिर लीक हुई तस्वीरें, भगवान राम के गेटअप में दिखे रणबीर कपूर, साईं पल्लवी भी आईं नजर

WD Entertainment Desk
रविवार, 28 अप्रैल 2024 (11:43 IST)
Film Ramayan Leak Photo: निर्देशक नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट 'रामायण' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस फिल्म में रणवीर कपूर भगवान राम का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी शुरू हो गई है। 
 
'रामायण' के लिए मुंबई की फिल्म सिटी में भव्य सेट तैयार किया गया है। बीते दिनों 'रामायण' के सेट की तस्वीरें लीक हुई थी। इसके बाद फिल्म से कुछ एक्टर्स के लुक भी लीक हो गए। लगातार लीक हो रही तस्वीरों से मेकर्स परेशान होकर नितेश तिवारी ने सेट पर 'नो फोन' पॉलिसी लागू की थी। 
 
लेकिन अब रामायण के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी का लुक भी लीक हो गया है। फिल्म के सेट से रणबीर और साई की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में रणबीर को भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के गेटअप में देखा जा सकता है। 
 
तस्वीर में रणबीर कपूर राम के किरदार में पर्पल कलर की धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके कंधे पर मैचिंग कलर का दुपट्टा हैं। वहीं साई पल्लवी पर्पल कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। दोनों नदी के किनारे टहलते और बात करते दिख रहे हैं। 
 
रॉयल आउटफिट के साथ रणबीर और साई के एक्सप्रेशन भी कमाल के लग रहे हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रणबीर और साई फिलहाल वनवास के पहले के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। 
 
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि नितेश तिवारी की रामायण सेट से तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। इससे पहले अरुण गोविल और लारा दत्ता की तस्वीरें भी शूटिंग सेट से सामने आई थी। फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में दिखेंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19: घर में गाली-गलौच पर भड़के सलमान खान, अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर अमाल मलिक की लगाई क्लास

'कांतारा: चैप्टर 1' की स्पैनिश रिलीज को लेकर ऋषभ शेट्टी ने जाहिर किया उत्साह, कही यह बात

इस दिन से शुरू होने जा रहा इंडियन आइडल का नया सीजन, यह होगी शो की थीम

'द पैराडाइज' से सामने आया मोहन बाबू का खौफनाक अवतार, विलेन शिकंजा मालिक के रोल में पहला पोस्टर रिलीज

आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की थामा का ट्रेलर हुआ रिलीज, बेताल बनकर छाए नवाजुद्दीन सिद्दीकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख