रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद का निधन, चेहरा देख ऋषि कपूर भी हो गए थे हैरान

Webdunia
शनिवार, 18 जुलाई 2020 (13:51 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के हमशक्ल और कश्मीरी मॉडल जुनैद शाह का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। 28 साल के जुनैद कश्मीर के रहने वाले थे और उनकी शक्ल हूबहू रणबीर कपूर जैसी लगती थी। एक कश्मीरी जर्नलिस्ट यूसुफ जमील ने जुनैद के निधन के बारे में ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की है।
 
जुनैद के निधन की जानकारी देते हुए उनके पड़ोसी और पत्रकार युसुफ जमील ने लिखा, 'हमारे पुराने पड़ोसी निसार अहमद शाह के बेटे जुनैद का कार्डियक अरेस्ट के चलते देर रात निधन हो गया। लोग कहते हैं कि वह बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की तरह दिखते थे। लेकिन मैं कहता हूं वह बहुत बड़ी आशा और ताकत थे अपने बीमार पिता, मां और पूरे कश्मीर की। शक्ति और मोक्ष की तरह थे वह।'
 
जुनैद मॉडलिंग कर रहे थे और रणबीर के हमशक्ल होने की वजह से काफी फेमस भी थे। जुनैद को देखने के बाद रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने भी उनके लुक्स पर हैरानी जताई थी। ऋषि ने उनकी तस्वीर ट्वीट भी की थी। ऋषि कपूर ने लिखा था कि वह भी पहचान नहीं पाए।
 




जुनैद सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थे. इंस्टाग्राम पर जुनैद ने अपनी ढेरों तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं। तस्वीरों में जुनैद ने अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं लेकिन एक बात जो कॉमन है वो ये कि सभी में उनका लुक काफी हद तक रणबीर जैसा है।
 
खबरों के मुताबिक जुनैद को कोई दिल की बीमारी नहीं थी। वो अपने माता-पिता के साथ महीने भर पहले ही मुंबई से वापस कश्मीर लौटे थे। जुनैद मुंबई में मॉडलिंग कर रहे थे और उन्होंने अनुपम खेर के मॉडलिंग स्कूल में दाखिला भी लिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख