Hanuman Chalisa

जन्मदिन पर रानी मुखर्जी के मन की बात

Webdunia
रानी मुखर्जी का आज (21 मार्च) को जन्मदिन है। वे 40 वर्ष की हो चुकी हैं। रानी ने अपने बॉलीवुड करियर में कई सफल फिल्में दी। उन्होंने हर ज़ोनर की फिल्मों में काम कर सफलता पाई है और इंडस्ट्री में अपना स्टैंडर्ड भी अच्छा बनाए रखा। निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ शादी करने के बाद उन्होंने फिल्म 'मर्दानी' की। अब वे मां बनने के बाद फिल्म 'हिचकी' से वापसी कर रही हैं। 
 
रानी ने जन्मदिन पर एक पत्र जारी ‍किया है। रानी मुखर्जी का कहना है कि एक औरत के रूप में मुझे स्वीकार करना चाहिए कि यह सफर आसान नहीं था। मुझे अपने आप को हर रोज साबित करना होता था। एक महिला का छोटा करियर होता है, बॉक्स ऑफिस पर महिलाओं की फिल्में ज़्यादा नहीं चलती, 'महिला केंद्रित' शब्द मुझे पसंद नहीं है। 
 
'महिला केंद्रित' फिल्में काफी रिस्की होती हैं। एक शादीशुदा एक्ट्रेस और वो भी मां बनने के बाद उसका करियर इस मुकाम पर आ पाना मुश्किल होता है। हमें कुछ भेदभावपूर्ण रूढ़िवादी तरीके से रहना होता है और हर एक दिन इससे आगे बढ़ना होता है। 
 
रानी ने आगे बताया मैंने अपनी शादी और मां बनने के बाद महिलाओं के लिए इस सोच को पीछे छोड़ते हुए मैं फिल्मों में वापस आई हूं। और मैं वादा करता हूं कि मैं अपनी सभी सुंदर और प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेस के साथ इस रूढ़िवादी सोच से आगे बढ़कर काम करूंगी। उम्मीद करती हूं कि फिल्म इंडस्ट्री जल्द ही इस सोच से आगे बढ़े। 
 
रानी मुखर्जी फिल्म 'हिचकी' में एक टीचर नैना माथुर बनी हैं जिसे टॉरेट सिंड्रोम नामक बीमारी है। अपनी बीमारी से आगे बढ़ते हुए वे अपना और अपने स्टुडेंट्स का भविष्य सुधारने की कोशिश करती हैं। फिल्म 23 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख