Dharma Sangrah

रणबीर कपूर को भी ऑफर हुई थी फिल्म गली बॉय, इस वजह से किया मना

Webdunia
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर दर्शकों को फाफी पसंद आ रहा है। फिल्म में रणवीर का लुक उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल हट कर है। रणवीर फिल्म में एक स्ट्रीट बॉय रैपर के किरदार में नजर आने वाले हैं। 
 
इस फिल्म के लिए जोया अख्तर रणबीर सिंह को भी कास्ट करने वाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जोया अख्तर ने 2 साल पहले फिल्म की कास्ट फाइनल करने के दौरान रणबीर कपूर को फिल्म ऑफर की थी। मगर उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। क्योंकि जोया रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए कंफर्म कर चुकी थीं और रणबीर कपूर को सपोर्टिंग रोल ऑफर हुआ था।
 
इससे पहले जोया अख्तर ने रणबीर कपूर और करीना कपूर को फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भी लीड रोल ऑफर किया था। बाद में यह रोल रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था।
 
फिल्म 'गली बॉय' स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख पर आधारित है। इस फिल्म के अपने कैरेक्टर के लिए रणवीर सिंह ने देसी रैपर्स से रैप की ट्रेनिंग ली है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की यह फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

50 साल बाद ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ पर्दे लौट रही कल्ट फिल्म 'शोले', 4K रिस्टोर्ड वर्जन में होगी रिलीज

4 साल तक सुष्‍मिता सेन ने लड़ी इस बीमारी से जंग, फिर ऐसे हुईं ठीक

अरबाज खान-शूरा खान ने दिखाई बेटी सिपारा की पहली झलक, बोले- हमारे दिल का सबसे बड़ा हिस्सा...

थिएटर आर्टिस्ट अदिति मुखर्जी का सड़क हादसे में निधन, आशुतोष राणा संग कर चुकी थीं काम

120 बहादुर की रिलीज़ से पहले रेजांग ला युद्ध बलिदान दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मेजर शैतान सिंह को याद

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख