Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, इस बड़े फिल्म मेकर से मिलाया हाथ

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, इस बड़े फिल्म मेकर से मिलाया हाथ
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस समय सफलता के सातवें आसमान पर हैं। साल 2018 में उन्होंने 'पद्मावत' और 'सिम्बा' जैसी दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और साल 2019 की शुरूआत में भी उन्होंने 'गली बॉय' जैसी सुपरहिट फिल्म दी। रणवीर 83 और तख्त जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि रणवीर सिंह के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है।


रिपोर्ट्स के मु‍ताबिक रणवीर सिंह ने जाने माने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ एक फिल्म साइन की है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि, रणवीर सिंह ने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म को हां कह दी है। जिसके लिए उन्हें कुछ समय पहले ही अप्रोच किया गया था। 
 
webdunia
इस फिल्म की शूटिंग साल 2019 के दिसम्बर महीने से शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ समय पहले सुनने में आया था कि राजकुमार संतोषी अंदाज अपना अपना के सीक्वल बनाने वाले हैं। ऐसे में ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि रणवीर सिंह इसी फिल्म का हिस्सा होंगे। 
 
webdunia
वहीं, खबरो के अनुसार फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर ये माना जा रहा है कि इसमें दो हिरोइन होंगी और राजकुमार संतोषी किसी नए चेहरे की तलाश में हैं। इसके लिए वो किसी टीवी एक्ट्रेस को लांच करने की सोच रहे हैं। इसके लिए वो कई कास्टिंग डायरेक्टर की भी मदद ले रहे हैं। फिल्म को इरोज एंटरटेनमेंट के अंतर्गत प्रोड्यूस किया जाएगा।
 
राजकुमार संतोषी बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर में से एक हैं। उन्होंने कई शानदार और सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। अब देखना ये है कि आखिर रणवीर सिंह और राजकुमार संतोषी मिलकर बॉक्स ऑफिस पर आखिर क्या धमाल करते है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन ने बताया, इस कारण हुए थे ऑल इंडिया रेडियो में रिजेक्ट