पैरों से खून निकलने के बावजूद दीपिका पादुकोण ने किया था डांस, रणवीर सिंह बोले- वो जो भी हैं अपनी कड़ी मेहनत से हैं...

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (11:11 IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे ग्लैमरस कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपना प्यार दुनिया के सामने जग जाहिर करते रहते हैं। दोनों ने कड़ी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म ‘रामलीला’ के दिनों को याद करते हुए पत्नी दीपिका पादुकोण के मेहनत और जज्बे की एक कहानी बताई है।

 
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दीपिका के बारे में खास बातें बताते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर बता रहे हैं कि जब हम रामलीला की शूटिंग कर रहे थे उस दौरान दीपिका पादुकोण के पैर में काफी चोट लग गई थी और उनके पैरों से खून तक गिर रहा था।
 
रणवीर ने कहा कि एक गाने के दौरान वो घायल थीं, लेकिन उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा औऱ पूरी शिद्दत के साथ शूटिंग पूरी की। इसके साथ ही रणवीर ने कहा कि वो आज जो भी हैं अपनी कड़ी मेहनत से हैं और इसे उन्होंने अपनी योग्यता से हासिल किया है। आप कोई नहीं होते उनकी तरफ उंगली उठाने वाले।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर आधारित है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

cannes 2024 के रेड कार्पेट पर उतरे सिंगर किंग, बोले- एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा...

क्या सारा अली खान ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर किया जा रहा एक्ट्रेस के जल्द शादी करने का दावा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख