रणवीर से डर गए शाहिद... हो न जाए धोखा

Webdunia
संजय लीला भंसाली जल्दी से जल्दी 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं, लेकिन कलाकारों के चयन में उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े हैं। पहला झटका भंसाली की अतिप्रिय नायिका दीपिका पादुकोण ने दिया। उन्होंने भंसाली से 12 करोड़ रुपये की मोटी फीस मांगी। किसी तरह फीस के मसले को निपटाया गया। दूसरा झटका उस रणवीर सिंह ने दिया जिन के करियर को ऊंचाई भंसाली ने दी। रणवीर सिंह ने स्क्रिप्ट मांग ली। इससे भंसाली के अहम को चोट लगी, लेकिन वे अपने गुस्से को गटक गए। दीपिका ने बीच-बचाव किया और रणवीर सिंह को भी राजी कर लिया। तीसरी अहम भूमिका के लिए टीवी कलाकार को चुना गया। यह भूमिका फिल्म में दीपिका के पति की है। दीपिका बिफर गईं। कहा कि टीवी कलाकार की पत्नी नहीं बनूंगी। बड़ा कलाकार लाओ। आखिरकार भंसाली ने शाहिद कपूर को चुना। शाहिद राजी तो हो गए, लेकिन सामने रणवीर सिंह को देख डर गए। 
क्यों डर गए शाहिद... अगले पेज पर
 

शाहिद जानते हैं कि रणवीर सिंह को भंसाली बेहद पसंद करते हैं। ऐसा न हो कि कहीं शाहिद की भूमिका रणवीर सिंह के रोल से आधी रह जाए। भंसाली एडिटिंग टेबल पर शाहिद का रोल कांट-छांट कर छोटा कर दे और रणवीर वाह-वाही लूट ले जाए। ये भी संभव है कि रणवीर को बढ़िया सीन और संवाद मिल जाए। डरते-डरते शाहिद ने यह बात भंसाली को बता ही डाली और दो शर्त भी रख दी। 
क्या है वो शर्त... अगले पेज पर

पहली शर्त तो शाहिद ने यह रखी कि जितना स्क्रीन टाइम रणवीर को मिलेगा उतना ही शाहिद को भी मिलेगा। भंसाली इसके लिए राजी हो गए। दूसरी शर्त यह कि अभी-अभी शाहिद के यहां नन्हीं परी आई है। वे पत्नी और बेटी को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते हैं लिहाजा शूटिंग जल्दी नहीं शुरू करेंगे। यह शर्त भी मान ली गई है। क्या भंसाली अपनी शर्त पूरी करेंगे? यह डर शाहिद को सता रहा है। दूसरी ओर रणवीर इसलिए डरे हैं कि शाहिद को दीपिका के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। कभी दीपिका और शाहिद का नाम भी जुड़ा था। 
Show comments

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

Aranmanai 4 में राशि खन्ना की एक्टिंग की हो रही जमकर तारीफ

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख