रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज: कॉमेडी के साथ सोशल मैसेज

Webdunia
मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (12:51 IST)
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (JAYESHBHAI JORDAAR) का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। ट्रेलर में पूरी फिल्म की झलक मिल जाती है। यह फिल्म गुजरात की पृष्ठभूमि पर सेट है। ट्रेलर में नजर आता है कि जहां एक ओर कॉमेडी का तड़का है तो दूसरी ओर सोशल मैसेज भी है। 
 
भारत में आज भी लड़के की चाह चारों ओर है। इस वजह से कई बार लड़कियों को जन्म लेने के पहले ही पेट में मार दिया जाता है। जयेशभाई जोरदार (JAYESHBHAI JORDAAR) में दिखाया गया है कि सरपंच (बोमन ईरानी) चाहते हैं कि उनके बेटे (रणवीर सिंह) के यहां लड़का ही जन्मे। 
रणवीर की पहले से ही लड़की है। रणवीर और उनकी पत्नी पर दबाव है कि इस बार लड़का ही होना चाहिए। सोनोग्राफी में पता चलता है कि इस बार भी लड़की होने वाली है। बोमन चाहते हैं कि इसे गर्भ में ही मार दिया जाए, लेकिन यह बुरा काम करने के पहले रणवीर और उनकी पत्नी भाग निकलते हैं। 
 
ट्रेलर (JAYESHBHAI JORDAAR Trailer) में कुछ कॉमिक दृश्यों की भी झलक मिलती है। रणवीर का लुक बिलकुल अलग है और कॉमिक टाइमिंग जोरदार नजर आ रही है। 
 
दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित यह मूवी 13 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes में इतिहास रचने पर पायल कपाड़िया और अनसूया सेनगुप्ता को मिल रही बधाई, पीएम मोदी बोले- देश को आप पर गर्व

पाकिस्तानी एक्टर तलत हुसैन का निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी किया था काम

शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हर लड़का अटेंशन चाहता है

क्या सोनाक्षी सिन्हा भी शुरू करेंगी खुद का प्रोडक्शन हाउस? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

आमिर खान की 'फना' को रिलीज हुए 18 साल हुए पूरे, प्यार की एक गहरी कहानी जो आज भी दर्शकों के दिल पर करती है राज

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख