विवादों में घिरा बादशाह का गाना वेलवेट फ्लो, रैपर के खिलाफ दर्ज हुआ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 1 मई 2025 (13:27 IST)
मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वहीं अब बादशाह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बादशाह पर उनके हालिया रिलीज गाने 'वेलवेट फ्लो' से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। 
 
बादशाह के खिलाफ इमानुएल मसीह नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि गाने में 'चर्च' और 'बाइबल' जैसे पवित्र शब्दों का इस्तेमाल आपत्तिजनक तरीके से किया गया है, जो ईसाई धर्म का अपमान है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के प्रतिनिधि इमानुएल मसीह की शिकायत के बाद रैपर बादशाह के खिलाफ किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
बादशाह के खिलाफ बटाला शहर में विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है। कई लोगों ने सड़क पर उतरकर बादशाह के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गाने को तुरंत बैन करने की मांग की है। 
 
बता दें कि 'वेलवेट फ्लो' गाने को बादशाह ने गाया है और उन्होंने इसके बोल भी लिखे हैं। गाने का म्यूजिक हितेन ने तैयार किया है। गाने के वीडियो में बादशाह को यात्रा करते, एयरपोर्ट पर और जिम में कसरत करते हुए दिखाया गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मल्टी टैलेंटेड हैं विधु विनोद चोपड़ा, सुपरहिट फिल्मों से भरा है करियर

पल्लवी जोशी की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील, बोलीं- बंगाल में रिलीज होने दें फिल्म द बंगाल फाइल्स

बाढ़ के बीच हिमाचल प्रदेश में फंसीं रुबीना दिलैक की बेटियां, एक्ट्रेस ने जताई चिंता

सुष्मिता सेन की बेटी रेने का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, स्टाइलिश लुक से दे रहीं कई एक्ट्रेस को मात

द बंगाल फाइल्स की रिलीज से बंगाल के थिएटर्स मालिकों ने खींचे हाथ, पल्लवी जोशी ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख