रश्‍मिका मंदाना ने किया नई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का ऐलान, फर्स्ट लुक आया सामने

WD Entertainment Desk
सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (15:45 IST)
Film The Girlfriend: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। रश्मिका जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह एक और फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में दिखेंगी। राहुल रवींद्रन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रश्मिका लीड रोल में होंगी।
 
हाल ही में रश्मिका ने 'द गर्लफ्रेंड' से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पानी के अंदर नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'दुनिया महान प्रेम कहानियों से भरी है। लेकिन कुछ प्रेम कहानियां ऐसी भी हैं जो पहले न तो सुनी गईं और न ही देखी गईं और 'द गर्लफ्रेंड' उनमें से एक है।'
 
वीडियो में चल रहे वॉयस ओवर में कहा गया है, मैं उससे इतना प्यार करता हूं कि उसे दोस्तों, परिवार या किसी और की जरूरत नहीं है। मैं वह हूं जिसकी उसे जरूरत है। मैं बस यही चाहता हूं कि वह 24/7 मेरे साथ रहे। मैं उस लड़की को पाने और उसे अपना कहने के लिए कुछ भी कर सकता हूं।
 
इस फिल्‍म का निर्देशन राहुल रवींद्रन ने किया है। यह एक थ्रिलर-हॉरर-क्राइम फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो सिर्फ एक प्रेमिका चाहता है। लेकिन उसके लिए उसकी गर्लफ्रेंड सिर्फ प्यार करने वाली और दुलारने वाली लड़की से कहीं ज्यादा है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख