Hanuman Chalisa

रिया चक्रवर्ती का खुलासा, यूरोप ट्रिप के दौरान बिगड़ने लगी थी सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत

Webdunia
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (11:19 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों सुशांत के कई करीबियों ने बताया था ‍कि यूरोप ट्रिप के बाद ही एक्टर की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इस ट्रिप पर सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक भी थे। यह ट्रिप अक्टूबर 2019 में हुई थी।

 
बिहार पुलिस से पूछताछ में सुशांत के कुक नीरज ने बताया था कि ट्रिप जाने से पहले सुशांत पूरी तरह से ठीक थे। वहां से आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। आखिर इस ट्रिप पर ऐसा क्या हुआ इस पर सभी की नजर है। पहली बार इस पूरे मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती का बयान सामने आया है। 
 

रिया ने बताया है कि यूरोप ट्रिप के दौरान से ही उन्होंने अचानक सुशांत की तबीयत खराब होते हुए देखी। खबरों के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में अधिकारियों को बताया कि अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप के समय हम दोनों वेकेशन के लिए इटली के फ्लोरेंस में गए थे। ये एक हेरिटेज होटल में ठहरे, जो करीब 600 साल पुराना है।
 
उन्होंने कहा, होटल में काफी बड़े-बड़े कमरे थे। कमरों की दीवारों पर पुरानी पेंटिंग्स भी लगी हुई थीं। मैं अपने भाई शौविक के साथ दूसरे कमरे में थी। वापस लौटी तो देखा कि सुशांत ने हाथ में एक रुद्राक्ष लिया हुआ है और कुछ मंत्र पढ़ रहे हैं।

ALSO READ: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को स्टेज-3 का कैंसर, इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे
 
रिया ने आगे बताया है कि वो काफी घबराए हुए से लग रहे थे। मैंने जब उनसे पूछा कि क्या हुआ तो सुशांत ने बताया कि वो दीवार पर लटकी पेंटिंग्स में छपे किरदार को देख रहे हैं। लेकिन सुशांत उस बारे में खुलकर कुछ बता नहीं पाए। इस पेंटिंग में सैटर्न अपने ही बच्चे को खा रहा है। 
 
अधिकारियों से अपने बयान में रिया ने कहा कि मैं और शौविक उस रात सुशांत के साथ उनके कमरे में ही सोए। पेंटिंग्स पर सुशांत लगातार बात कर रहे थे। मैंने सुशांत को संभाला और कहा कि ये उनका भ्रम है। इसके बाद मैं सुशांत और शौविक अगले दिन ऑस्ट्रिया में डिटॅाक्स के लिए चले गए।
 
रिया के मुताबिक वो लोग दो नवंबर को वापस लौटने वाले थे लेकिन सुशांत की बिगड़ती तबीयत की वजह से 28 अक्टूबर को ही वो आ गए। वापसी के बाद सुशांत की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी थी और वो बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

परिवार संग दिवाली सेलिब्रेट करने दिल्ली गए एक्टर-सिंगर ऋभष टंडन का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई थी परिणीति चोपड़ा की हालत

बॉलीवुड एक्टर असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन

निर्देशक नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

कभी दिन के 120 रुपए कमाती थीं मोनालिसा, कड़े संघर्ष के बाद बनाई इंडस्ट्री में पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख