dipawali

लगातार फ्लॉप फिल्में करने के बाद भी रिया चक्रवर्ती ने कैसे बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी? जीती हैं बेहद ग्लैमरस लाइफ

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2020 (17:32 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी के तौर पर देखी जा रही हैं। कभी सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ सुशांत के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद से इस मामले में मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस, ईडी और सीबीआई की एसआईटी भी जांच में जुट गई है।

 
वैसे, रिया चक्रवर्ती की बात करें तो उन्होंने महज गिनती की फिल्में ही की हैं, लेकिन बावजूद इसके उनके पास मुंबई में करोड़ों के दो फ्लैट हैं और वे बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। रिया चक्रवर्ती पर वैसे तो कई संगीन आरोप लगे हैं, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्‍या अभिनेत्री पैसे हड़पने के इरादे से सुशांत की जिंदगी में आई थीं?
 
1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरू में जन्मीं रिया ने करियर की शुरुआत 2012 में आई तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से की थी। रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती बंगाली, जबकि मां संध्या कोंकणी मूल की हैं। रिया के पिता आर्मी में डॉक्टर हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं।

वैसे, रिया के करियर की शुरुआत 2009 में तब हुई जब उन्होंने एमटीवी के रियलिटी शो 'टीन दीवा' में पार्टिसिपेट किया और फर्स्ट रनर अप बनी थीं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एमटीवी का वीडियो जॉकी बनने के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं। 
 
रिया ने वीजे रहते हुए 'एमटीवी वास्सअप', 'कॉलेज बीट' और 'टिकटैक' जैसे प्रोग्राम होस्ट किए। टीवी प्रोग्राम होस्ट करने के बाद रिया ने एक्टिंग करने की सोची। इसके बाद 2013 में रिया को बॉलीवुड फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में काम मिल गया। इसमें उन्होंने जसलीन का रोल निभाया। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही।
 
इसके बाद 2014 में आई रिया की तीसरी फिल्म सोनाली केबल भी सुपरफ्लॉप रही। इसके बाद रिया को लगातार 3 साल तक कोई काम नहीं मिला। फिर 2017 में उन्हें ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘दोबारा: सी योर ईविल’ जैसी फिल्मों में कैमियो (छोटा रोल) मिला लेकिन यह फिल्में भी नहीं चल सकीं। 
 
इसके बाद 2017 में आई 'बैंक चोर' और 2018 में आई 'जलेबी' में रिया को बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिला, लेकिन फिल्में फिर भी नहीं चलीं। रिया ने पिछले 8 सालों में (2012 से 2020) कुल जमा 7 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। 
 
हालांकि रिया के पिछले दो साल के इनकम टैक्स रिटर्न को देखें तो उनकी सालाना कमाई करीब 14 लाख रुपए के आसपास है। बावजूद इसके उनके पास मुंबई में करोड़ों के दो फ्लैट हैं। यह प्रॉपर्टी रिया ने कैसे बनाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फिलहाल इस मामले की जांच कर रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इंडियन आइडल : उदित नारायण ने साझा किया अपना यशराज फिल्म्स में अवसर पाने का अनुभव

Bigg Boss 19 : अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट की मां के लिए कहे अपशब्द, बाद में मांगी माफी

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, इस दिवाली आप भी कर सकते हैं ट्राई

62 साल की उम्र में दुल्हन ढूंढने निकले संजय मिश्रा, 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का रोचक फर्स्ट लुक आउट

एसएस राजामौली की 'बाहुबली: द एपिक' को सेंसर बोर्ड से मिला U/A सर्टिफिकेट, इतना है फिल्म का रनटाइम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख