रिया कपूर ने किया कंफर्म, करीना-सोनम की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का बनेगा सीक्वल

Webdunia
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (17:59 IST)
2018 में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 'वीरे दी वेडिंग' की सफलता देखने के बाद मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने फैसला लिया है।

 
फिल्म निर्माता रिया कपूर ने इस खबर को कंफर्म किया है। रिया कपूर को एक फैंस ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन में 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल को लेकर सवाल किया। इस सवाल का जवाब देते हुए रिया कपूर ने कहा, 'हां, ये फिल्म बनने वाली है। ये इतनी जल्दी बनेगी मुझे लगा नहीं था लेकिन मैं इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हूं।' 

ALSO READ: हिमांशी खुराना का खुलासा, सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की दोस्ती से दुखी अरहान खान
 
रिया कपूर का ये वीडियो सोनम कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फिल्म में नए चेहरे दिखाई देंगे या फिर से वहीँ पुरानी स्टारकास्ट होगी इसको लेकर किसी तरह की कोई बात उन्होंने ने नहीं बताई है। 
 
हाल ही में करीना कपूर ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया था- 'मुझे लगता है रिया सीक्वल बना रही है। इस फिल्म के लिए हम सभी काफी उत्साहित है। रिया बहुत शानदार है उनके साथ काम करना मुझे अच्छा लगता है। 
 
फिल्म वीरे दी वेडिंग का निर्देशन शशांक घोष ने किया था। अनिल कपूर, रिया कपूर, एकता कपूर, निखिल और शोभा कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख