Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऋषि कपूर के कंधे पर सिर रखकर मुस्कराते नजर आए ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना, वायरल हो रही तस्वीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऋषि कपूर के कंधे पर सिर रखकर मुस्कराते नजर आए ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना, वायरल हो रही तस्वीर
, बुधवार, 6 मई 2020 (12:05 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से हर कोई शोक में हैं। उनके जाने का दुख हर कोई सोशल मीडिया पर बयां कर रहा है। इसी बीच ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना संग नजर आ रहे हैं।

 
तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना ऋषि कपूर के कंधे पर सिर रखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को उनका यह प्यारा अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।
 
अक्षय खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया था। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'महान इंसान कभी नहीं मरते वे हमेशा हमारे दिल में जीवित रहेंगे।'
 
यह तस्वीर फिल्म 'आ अब लौट चले' के दौरान की है। ऋषि कपूर ने ही इस फिल्म को निर्देशित किया था। ये ऋषि कपूर की पहली और आखिरी निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय के अलावा राजेश खन्ना भी नजर आए थे।
 
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड हस्तियां और फैंस अपने चहेते एक्टर ऋषि कपूर के आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाए थे। ऋषि कपूर के निधन की खबर सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या सलमान खान की फिल्म राधे होगी ऑनलाइन रिलीज!